{"_id":"651da2c432de03395d0a7475","slug":"mp-news-cm-s-security-lapse-three-teenagers-tried-to-enter-cm-s-house-late-at-night-caught-by-police-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम की सुरक्षा में चूक, देर रात तीन किशोरों ने सीएम हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम की सुरक्षा में चूक, देर रात तीन किशोरों ने सीएम हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा
Wed, 04 Oct 2023 11:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:07 PM IST
सार
सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला नहीं है। संभवत: नशे में होने के कारण बाइक सवार किशोरों को समझ में नहीं आया होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों नाबालिकों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार देर रात मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक के पहले देर रात एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास के गेट नंबर दो से अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। हालांकि गेट पर बेरिकेडिंग्स की वजह से वे मुख्यमंत्री निवास में नहीं घुस सके और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने बताया कि तीन किशोर एक बाइक पर सवार होकर गेट नंबर दो तक पहुंच गए थे। तीनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो तीनों नाबालिग निकले हैं। नशे में धुत होने के कारण उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। तीनों के माता-पिता को बुलाया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला नहीं है। संभवत: नशे में होने के कारण बाइक सवार किशोरों को समझ में नहीं आया होगा।