फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's return to remove obstacles of administrative reshuffle in MP

MP News: सीएम के लौटते ही मप्र में  प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज, नॉन परफार्मर आईएएस-आईपीएस हटेंगे

Mon, 21 Jul 2025 07:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Jul 2025 07:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई और स्पेन यात्रा से लौटते ही प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मंत्रालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी की जा रही है, जिसमें नॉन-परफॉर्मर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। 

विज्ञापन
MP News: CM's return to remove obstacles of administrative reshuffle in MP
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन-दुबई की यात्रा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को लौट आए। अब उनके विदेश के दौरे से लौटते ही प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। मंत्रालय से लेकर फील्ड तक नॉन परफार्मर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक सर्जरी की जाना है। इसमें कलेक्टर, एसपी, संभागायुक्त से लेकर मंत्रालय में सचिव और प्रमुख सचिव के नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रालय में कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल जा सकती है। कुछ अधिकारियों के पास एक से अधिक विभागों के काम की जिम्मेदारी है। इसको कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: दुबई से स्पेन की सात दिवसीय यात्रा में 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले-ऐतिहासिक रही यात्रा
विज्ञापन


कई जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे
प्रदेश के एक दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इसमें अलीराजपुर, भिंड, धार, रतलाम, शिवपुरी, गुना, रीवा, जबलपुर के कलेक्टर को बदला जा सकता है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी प्रकार कुछ जिलों के कलेक्टर को भी बदला जा सकता है। वहीं लगभग 100 डिप्टी कलेक्टरों, जॉइंट कलेक्टरों और एडिशनल कलेक्टरों को भी नई पोस्टिंग मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: प्रतिबंध के बाद भी चला रहे थे मोटर बोट, भोपाल नगर निगम ने की कर्रवाई, रेस्टोरेंट और कैफे भी हटाया

प्रत्येक जिले को मिलेंगे एडीएम और जॉइंट कलेक्टर
राज्य प्रशासनिक सेवा के डिप्टी कलेक्टरों में से 30 से ज्यादा को जॉइंट या एडिशनल कलेक्टर पद पर प्रमोट किया जा चुका है। इन अधिकारियों को अब उन जिलों में पदस्थ किया जाएगा, जहां अपर कलेक्टर नहीं हैं। ऐसे करीब 8-9 जिले चिन्हित किए गए हैं। जॉइंट कलेक्टरों की खाली जगहों को भी भरा जाएगा। प्रशासन ने इस बार यह भी ध्यान में रखा है कि पति-पत्नी दोनों यदि अधिकारी हैं तो उन्हें एक ही जिले में पोस्टिंग न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed