{"_id":"65ddbad7852b924bdb024f2d","slug":"mp-news-cm-s-instructions-to-collector-regarding-hailstorm-ensure-to-prepare-survey-report-soon-and-give-com-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओलावृष्टि को लेकर CM के कलेक्टर्स को निर्देश, सर्वे रिपोर्ट जल्द तैयार कर मुआवजा देना सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओलावृष्टि को लेकर CM के कलेक्टर्स को निर्देश, सर्वे रिपोर्ट जल्द तैयार कर मुआवजा देना सुनिश्चित करें
Tue, 27 Feb 2024 06:19 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर को सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार करा कर मुआवजा देना सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में सोमवार को ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, और चना फसल पर असर पड़ा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में चर्चा की। उन्होंने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए। फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा गया है। बता दें प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का दौर जारी है।