फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's instructions - Govardhan Puja should be organized with great pomp in public places and cow shelt

MP News: सीएम के निर्देश- सभी जिलों के सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन हो धूमधाम से

Sun, 19 Oct 2025 12:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी जिलों में गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से वर्चुअल संवाद के दौरान इस पर्व को सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के रूप में उत्सव के रूप में आयोजित करने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
MP News: CM's instructions - Govardhan Puja should be organized with great pomp in public places and cow shelt
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत को सहेजने के लिए 21 और 22 अक्टूबर को सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल हों। साथ ही, स्थानीय सांस्कृतिक मंडलों को भी इन कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि यह पर्व उत्सव के रूप में मनाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर 11 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, परिवार को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से दिए, जिसमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगरीय निकायों के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल थे। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्त्व रखता है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, डीजीपी मकवाना ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed