{"_id":"66d1d70aa199252d0703fded","slug":"mp-news-cm-requests-rajnath-to-connect-datia-and-morena-in-defense-industrial-corridor-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम ने राजनाथ से दतिया और मुरैना को रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़ने का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम ने राजनाथ से दतिया और मुरैना को रक्षा औद्योगिक गलियारे में जोड़ने का किया अनुरोध
Fri, 30 Aug 2024 07:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा औद्योगिक गलियारे में प्रदेश के दो सीमावर्ती जिलों- दतिया और मुरैना को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
सीएम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को दिल्ली में उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा औद्योगिक गलियारे में प्रदेश के दो सीमावर्ती जिलों- दतिया और मुरैना को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों ही जिलों में इस क्षेत्र के निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंह को जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित रोड शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एचएएल ने प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जताई थी। उन्होंने इस निवेश को स्वीकृत करने का अनुरोध किया जिसे केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंह को जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित रोड शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एचएएल ने प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जताई थी। उन्होंने इस निवेश को स्वीकृत करने का अनुरोध किया जिसे केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
