फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav's younger son Abhimanyu got engaged to Ishita

MP News: सीएम मोहन यादव के घर एक बार फिर गूंजेगी शहनाई, सादे समारोह में छोटे बेटे अभिमन्यु ने की इशिता से सगाई

Sun, 08 Jun 2025 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सादे समारोह में हुई। परिवारिक आयोजन में चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था का यह उदाहरण राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav's younger son Abhimanyu got engaged to Ishita
भोपाल में सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सगाई हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे की सगाई हाल ही में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सादगीपूर्ण समारोह के बीच संपन्न हुई। समारोह को पारिवारिक और सीमित दायरे में रखा गया, जिसमें सिर्फ बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनके परिवार में दूसरा बड़ा पारिवारिक आयोजन है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आखिरकार किसको बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी ने खड़े किए गहरे सवाल, जानें सब
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु की सगाई खरगोन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता से दोनों परिवारों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP News: CM Mohan Yadav's younger son Abhimanyu got engaged to Ishita
बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता के साथ सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई थी। बता दें कि डॉ. अभिमन्यु एमबीबीएस की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने गृहमंत्री से CBI जांच की मांग की, बोले- पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है प्रदेश

 

MP News: CM Mohan Yadav's younger son Abhimanyu got engaged to Ishita
बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता के साथ सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरकारी जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। इसमें निजी संबंधों की गर्माहट साफ झलकी। परिवार की यह सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीमा यादव के दो सुपुत्र एवं एक सुपुत्री हैं। ज्येष्ठ सुपुत्र एवं सुपुत्री का विवाह पहले ही संपन्न हो चुका है। डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं समाजसेवी हैं। वहीं डॉ इशिता (एमबीबीएस) भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने पारंपरिक पूजन के पश्चात एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed