फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM met Home Minister Amit Shah, invited to launch 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign

MP News: सीएम ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के शुभारंभ का दिया न्योता

Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
सार



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने शाह के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
MP News: CM met Home Minister Amit Shah, invited to launch 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign
सीएम डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभियान के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को मध्य प्रदेश आने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने शाह के अलावा केंद्रीय संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से सौजन्य भेंट की। 
विज्ञापन


सीएम बोले- आपातकाल में लोकतंत्र को खत्म कर दिया 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की बरसी पर कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा काला धब्बा है। ये ऐसा समय था जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के जख्म से कई परिवार तबाह हो गए हैं, कई वजहों से वह दौर बहुत खराब माना गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश पर आपातकाल थोपने के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। 1975 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब मां भारती की साहसी संतानों ने इसका कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं लोकतंत्र के लिए समर्पित सभी विभूतियों को शत-शत नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। भाजपा के नेता जेल गए। जेल में यातनाओं को सहन करते हुए उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और संविधान को बचाने के लिए काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed