फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM had dinner with MPs, Digvijay Singh also attended, discussed development issues

MP News: सीएम ने सांसदों के साथ किया रात्रिभोज, आज लग सकती मंत्रिमंडल के नामों पर मुहर

Fri, 22 Dec 2023 06:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Dec 2023 06:57 AM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के सांसदों के साथ रात्रिभोज किया। इसमें कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा की। आज मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हो सकती है। जिसमें मोहन कैबिनेट पर अंतिम मुहर लग सकती है। 

विज्ञापन
MP News: CM had dinner with MPs, Digvijay Singh also attended, discussed development issues
सीएम का सांसदों ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के सांसदों से रात्रिभोज पर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मध्य प्रदेश भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के लगभग 26 सांसद शामिल हुए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।   
विज्ञापन


आज मोहन मंत्रिमंडल पर लग सकती है मुहर 
डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार अटका हुआ है। इसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के साथ दिग्गजों की भूमिका को लेकर भी पेच फंसा था। अब सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने दिग्गजों की भूमिका का रास्ता निकाल लिया है। सभी जीते सांसद के साथ ही दिग्गज नेताओं को मंत्री बनने के लिए मना लिया गया है। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीएम यादव की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होनी है। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी दिल्ली में ही करेंगे। शुक्रवार को भाजपा की दो दिवसीय बड़ी बैठक का आयोजन है। इस बैठक में सीएम केंद्रीय नेतृत्व से फिर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में सिर्फ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को ही बुलाया गया है। यह बैठक लोकसभा की तैयारी को लेकर बुलाई गई है। इसमें सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारियों सहित सभी मोर्चों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed