फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav will worship at Hanuman temple in Jamsawali today

MP News: सीएम डॉ. यादव जामसांवली के हुनमान मंदिर में करेंगे आज पूजा-अर्चना

Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर 2:45 बजे जाम स्टेडियम हेलीपेड, पांढुर्णा से राजना के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3:05 से 4:05 बजे तक आनंद धाम आश्रम में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसके बाद वे 4:25 बजे जामसांवली स्थित चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav will worship at Hanuman temple in Jamsawali today
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर में जाम स्टेडियम हेलीपेड जिला पांढुर्णा में आगमन होगा, जहां दोपहर 2:45 बजे जाम स्टेडियम हेलीपेड से राजना के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव दोपहर 3:05 से 4:05 बजे तक आनंद धाम आश्रम राजना में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव 4:25 बजे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली में पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे तथा 4:40 से 5:25 बजे तक मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव शाम 5:25 बजे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली से प्रस्थान कर जाम स्टेडियम हेलीपेड से 5:35 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


चमत्कारीक है जामसांवली मंदिर
पांढुर्णा से करीब 25 किमी की दूरी पर जामसांवली हनुमान मंदिर है। जामसांवली मंदिर करीब 100 वर्षो पुराना है। यहां सबसे अधिक श्रद्धालु मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचते हैं। जामसांवली मंदिर की एक और खास बात ये भी है कि यहां हनुमान जी की मूर्ति की नाभि से जल निकलता है। भक्त इसे प्रसाद के रूप में लेते हैं। मान्यता है कि यहां मानसिक स्थिति से पीड़ित लोगो को पवित्र जल से सुधार मिलता है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed