फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav will inaugurate development works worth more than 106 crores in Amanganj, Panna today

MP News: सीएम डॉ. यादव पन्ना के अमानगंज में आज 106 करोड़ से अधिक के विकास कार्याें की सौगात देंगे

Fri, 05 Sep 2025 08:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 05 Sep 2025 08:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अमानगंज में 106.15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे 23.73 करोड़ रुपये की लागत से बने 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 82.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav will inaugurate development works worth more than 106 crores in Amanganj, Panna today
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में 106.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा 23 करोड़ 73 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 82 करोड़ 42 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के नए उप-लोकायुक्त नियुक्त,हाल ही में प्रमुख सचिव पद से हुए थे रिटायर
विज्ञापन


इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
लोकार्पित होने वाले कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 1.04 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन की गड़ोखर नल जल योजना, 2.11 करोड़ की बिल्हा सुरदहा नल जल योजना तथा 1.31 करोड़ की टिकरिया नल जल योजना, लोक निर्माण विभाग की 9 करोड़ 99 लाख की 15 किलोमीटर लंबाई की मकरंदगंज हरद्वाही गुन्नौर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है। नगर परिषद अमानगंज अंतर्गत 90 लाख की लागत राशि से निर्मित क्रमशः ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम कुदरा झरकुवा में आवंटित भूमि की बाउंड्रीवाल, वार्ड क्रमांक 5 में झिरिया पुलिया तक नाला निर्माण और मिढ़ासन नदी के किनारे पुल घाट निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 9 में 47 लाख के खेल स्टेडियम बाउंड्रीवाल और 53 लाख की लागत से थाना तिराहा से वार्ड क्रमांक 14 गुन्नौर रोड में पानी टंकी तक नाला निर्माण का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग के तहत 2 करोड़ 55 लाख से निर्मित मूलपारा बैराज शाहनगर और 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित देवरी बैराज पवई का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जल जीवन मिशन में गड़बड़ी, केंद्र का अतिरिक्त राशि देने से इंकार, 141 इंजीनियरों को नोटिस

इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमानगंज में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन), म.प्र. भवन विकास निगम तथा दक्षिण वनमंडल के 82.42 करोड़ के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें समस्त विकासखंड में 5 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत भवन निर्माण, 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, पेवर वर्क, नाली निर्माण तथा प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह मड़ला में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुष औषधालय, गुन्नौर में 9 करोड़ 41 लाख से 8 किलोमीटर लंबाई की बड़वारा गुन्नौर मुख्यमार्ग से मकरी मार्ग, 5 करोड़ 72 लाख की लागत से 4 किलोमीटर लंबाई की हीरापुर से बिहरासर मार्ग, 4 करोड़ 89 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 4 किलोमीटर लंबाई के मड़ैयन से बिहरासर मार्ग का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री 1 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गुनौर, पवई तथा अजयगढ़ एसडीएम कार्यालय भवन, 15-15 करोड़ से बनने वाले शासकीय संस्कृत महाविद्यालय देवेन्द्रनगर और खोरा शासकीय महाविद्यालय भवन सहित 25 लाख रुपए राशि से निर्मित होने वाले काष्ठागार अधिकारी आवास का भूमिपूजन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में शिक्षक सम्मान समारोह आज,14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान, 2 को राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed