फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - The world does not need war, but the path of peace of Mahatma Buddha.

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- दुनिया को युद्ध की नहीं, महात्मा बुद्ध के शांति मार्ग की जरूरत है

Sun, 26 Jan 2025 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Jan 2025 11:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को सदैव ही सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब की जन्म स्थली, उनके अध्ययन स्थल, उनकी दीक्षा भूमि, चैत्य स्थल और महानिर्वाण स्थल का विकास कर इन्हें पंच महातीर्थ की संज्ञा दी है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - The world does not need war, but the path of peace of Mahatma Buddha.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें मन की शांति, करूणा, प्रेम, अपनत्व और विश्व बंधुत्व की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुद्ध के विचारों और शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनका संदेश दुनिया में शांति और सद्भाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों द्वारा चयनित विभूतियों को "अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार" प्रदान किया तथा महोत्सव पर आधारित "स्मारिका" का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक महोत्सवों से समाज में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के संदेश का प्रसार होता है। बौद्ध महोत्सव में देश-विदेश से आए बौद्ध विद्वानों और अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बौद्ध दर्शन और उसके माध्यम से विश्व शांति की स्थापना को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समरसता लाने के लिए बुद्ध का बताया मार्ग सर्वश्रेष्ठ है। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार बौद्ध समाज के साथ मिलकर विकास के कार्य करेगी। बौद्ध समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने चूना भट्टी स्थित स्थल को स्थायी बौद्ध भूमि घोषित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और सब मिलकर इस पवित्र बौद्ध भूमि का विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी सरकार ने बाबा साहब को हमेशा सम्मान दिया
मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को सदैव ही सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब की जन्म स्थली, उनके अध्ययन स्थल, उनकी दीक्षा भूमि, चैत्य स्थल और महानिर्वाण स्थल का विकास कर इन्हें पंच महातीर्थ की संज्ञा दी है। हमारी सरकार महात्मा गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के बताए शांति मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। हमने 24 जनवरी को हुई कैबिनेट मीटिंग में महू स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि संकाय प्रारंभ करने के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सांची स्थित बौद्ध ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय को भी हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप बनायेंगे। इसमें सभी जरूरी संसाधन और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार प्रदान किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजकों द्वारा चयनित विभूति उनको अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार 2025 प्रदान किए। मुंबई के डॉ. सागर जोशी, थाईलैंड से आये डॉ. पोंचाई पिन्यापोंग, बोध गया (लाओस) से आये श्री जक्साना, वियतनाम से आये डॉ. थिच जियक लाम, थाईलैंड में आयीं डॉ मिथिला चौधरी, संजय गनवीर, रश्मि पांडे, विजय खातरकर, गौरव कठाने, राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य विभूतियों को यह पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार प्राप्त विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले अन्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed