फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav's big announcement- Police Recruitment Board will be formed in Madhya Pradesh, all vacan

MP News: तीन साल में भरे जाएंगे पुलिस के सभी खाली पद, सीएम की बड़ी घोषणा- प्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड

Sat, 16 Aug 2025 08:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Aug 2025 08:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलंकरण समारोह में बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड बनेगा। इससे पुलिस के पदों की भर्ती में आसनी होगी। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav's big announcement- Police Recruitment Board will be formed in Madhya Pradesh, all vacan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को राज्यस्तरीय समारोह में पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पुलिस भर्ती की बात कहीं। इसमें कई प्रकार के पद बढ़ाते जा रहे हैं। मुझे बताया गया  हैं हमने साढ़े सात हजार पदों को भरने की अनुमति दी है। इसके बावजूद 20 हजार पद खाली हैं। यदि यह भर्ती होते होते दो हजार पद फिर खाली हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि पदों को क्यों खाली रखना चाहिए। इसलिए हम साढ़े सात हजार पद इस साल भरेंगे। साढ़े सात हजार पद अगले साल भरेंगे और तीन साल के अंदर सभी पदों को भर देंगे। इसके अलावा अभी पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन मंडल के साथ आपको जो भी दिक्कत जाती है। सीएम ने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि आप जल्दी से जल्दी पुलिस भर्ती बोर्ड बना लें।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव ने किया प्रदेश के जाबांजों का सम्मान, वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय पदक प्रदान किए
विज्ञापन


यह भी घोषणा की 
वहीं, मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों को छठवें वेतमान के तहत विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता नहीं मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि कर्मचारियों को छठवे वेतमान का विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता दिया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुलिस, जेल एवं नगर सुरक्षा के शहीदों की विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों पर आरक्षण देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके लिए आरक्षित सीट बनाई जाएगी। बता दें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के तीन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, पांच जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस दपक तथा नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के आठ अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed