फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav inquired about the well-being of the injured in Hamidia, said - will go to Harda tomorro

MP News: सीएम यादव ने हमीदिया में घायलों का जाना हालचाल, बोले- कल विधानसभा की कार्रवाई के बाद जाएंगे हरदा

Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Feb 2024 08:23 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराए गए हरदा हादसे के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा जताया। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav inquired about the well-being of the injured in Hamidia, said - will go to Harda tomorro
सीएम ने हमीदिया अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायलों को इंदौर और भोपाल रैफर किया गया है। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में  12 मरीज को लाया गया। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी थी। देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी विभाग और आईसीयू में भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर हालचाल जाना और आश्वस्त किया कि सभी का बेहतर इलाज होगा। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि वह बुधवार को विधानसभा की कार्रवाई के बाद हरदा जाएंगे। सीएम हरदा में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


लापरवाह अधिकारी पर होगी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हादसे के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि दोषी भी याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल जितेंद्र, महबूब, महेंद्र कुशवाह, दिनेश सोनी, राम सजीवन, अमीना, बाबूलाल और शोभाराम से मुलाकात की।
विज्ञापन


हरदा जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी 
हरदा एसडीएम के.सी. परते के दूरभाष नंबर 9425042205
हरदा तहसीलदार लवीना घाघरे के दूरभाष नंबर 7509756213
राजस्व निरीक्षक पंकज खत्री के दूरभाष क्रमांक 8770162348
पटवारी झनकलाल पंवार के दूरभाष क्रमांक 9746489702
पटवारी उदयसिंह उइके के दूरभाष क्रमांक 9977360806
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed