फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - will make a roadmap for the next four years in coordination with the power

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-सत्ता-संगठन के समन्वय से अगले चार साल का रोडमैप बनाएंगे

Mon, 17 Jun 2024 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी के चुनाव में सभी ने एकजुटता के साथ काम किया। यह रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि टोली के साथ समीक्षा की गई। सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए। हमें 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - will make a roadmap for the next four years in coordination with the power
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को संभाग प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी के चुनाव में सभी ने एकजुटता के साथ काम किया। यह रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि टोली के साथ समीक्षा की गई। सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए। हमें 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। कांग्रेस 30 प्रतिशत में सिमटकर रह गई। उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई दी। सीएम ने कहा कि हर बार जनता के बीच वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता संभालने के कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई। विकास कार्यों को करने के लिए अधिक समय नहीं मिला था। अब आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश संगठन के साथ मिलकर आगामी चार वर्ष के विकास का रोडमैप बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सत्ता और संगठन में समन्वय के माध्यम से तकनीक का उपयोग कर प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश के विकास को और गति देने के लिए ओद्यौगिकीकरण के लिए सुविचारित प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


24 जून को दुर्गावती की जयंती
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जून को दुर्गावती की जयंती मनाई जाएगी। रानी दुर्गावती ने अकबर को युद्ध में टक्कर दी थी। महारानी अहिल्याबाई का 300वां जयंती वर्ष चल रहा है। सीएम ने कहा कि सरकार भविष्य के विकास के प्लान बना रही है। हम भविष्य में अच्छा करेंगे।
विज्ञापन


अमरवाड़ा में फिर जीत होगी
मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर कहा कि छिंदवाड़ा के बाद अमरवाड़ा में फिर जीत होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को अमरवाड़ा जाएंगे। वहां अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन भरवाएंगे। सीएम ने कहा कि इस बार चुनाव में नया प्रयोग किया। आम सभा की बजाए रोड शो ज्यादा किया। उन्होंने कहा कि बैठक में जनता का विश्वास और कैसे हासिल करे इसकी भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed