फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Research work on various aspects of Lord Krishna's life will be encouraged.

MP News: कान्हा के संग सीएम मोहन यादव ने फोड़ी मटकी, मलखंब खिलाड़ियों को दिया 10-10 हजार का इनाम

Mon, 26 Aug 2024 10:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Aug 2024 10:48 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम में कान्हा के संग मटकी फोड़ी। वहीं, कार्यक्रम में मलखम्भ का प्रद्रर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सीएम ने 10-10 हजार रुपए का इनाम दिया। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Research work on various aspects of Lord Krishna's life will be encouraged.
मुख्यमंत्री निवास पर जन्माष्टमी का पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता प्रेरणा देती है। मध्यप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश आने के साथ ही जगत गुरु के रूप में स्थापित होना ऐतिहासिक है। सीएम ने बाल स्वरूप कान्हा संग मटकी भी फोड़ी और मलखंभ के खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये इनाम दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजन और नागरिकों का हृदय से स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्रीराम ने अनेक वर्ष निवास किया, वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की। इस नाते मध्य प्रदेश गौरवशाली प्रदेश है। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय समाज के इन दोनों प्रमुख आराध्यों की प्रदेश से जुड़ी स्मृतियों  को चिरस्थाई बनाने के लिए उन स्थानों के विकास का निर्णय लिया है, जहां इन आराध्यों के चरण पड़े। इसके साथ ही भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व एवं मध्य प्रदेश में शिक्षा प्राप्ति से जुड़े विभिन्न पक्षों पर शोध को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

 

MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Research work on various aspects of Lord Krishna's life will be encouraged.
सीएम ने कान्हा के साथ फोड़ी मटकी - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में एक बरसाना गांव विकसित कर गो-पालन, जैविक खेती को बढ़ावा देने और ग्राम में मानवता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जनजागरण की गतिविधियों से आदर्श समाज बनाने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही नगरों में बुजुर्गों की सेवा और उनके लिए अध्ययन की व्यवस्था के उद्देश्य से गीता भवन बनाने की कल्पना भी साकार की जाएगी। प्रदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को विकसित करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। 
संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण पर्व सम्पन्न हुए। श्रीकृष्ण मंदिरों की स्वच्छता और सुंदरता से कार्यक्रमों के आयोजन अनूठे बने। आम नगारिकों ने कार्यक्रमों में उत्साह से भागीदारी की। 

MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Research work on various aspects of Lord Krishna's life will be encouraged.
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मलखम्भ का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
10 किशोरों ने किया मलखंभ प्रदर्शन
जन्माष्टमी कार्यक्रम में उज्जैन के डॉ. आशीष मेहता के निर्देशन में 10 किशोरों ने शानदार मलखंभ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मलखंभ प्रदर्शन में शामिल किशोरों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही सभी को 10-10 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जन्माष्टमी पर्व बना विशेष
संस्कृति विभाग की तरफ से नृत्य, नृत्य नाटिका, गायन और वादन के अनेक कार्यक्रम हुए। बुंदेलखण्ड के आंचलिक लोक नृत्य बधाई के साथ ही मयूर नृत्य, मथुरा की फूलों की होली और माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम हुए। कोलकाता केराज पारिक ने भक्ति गायन, मथुरा की सुश्री जया सक्सेना ने मयूर नृत्य एवं फूलों की होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य नाटिका की प्रस्तुति इंदौर की हर्षिता शर्मा ने दी। बधाई नृत्य का निर्देशन अभिलाष चौबे ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed