{"_id":"681f717fe50eb2700d058a25","slug":"mp-news-cm-dr-mohan-yadav-said-india-showed-its-strength-the-enemy-came-on-its-knees-every-indian-is-fil-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- “भारत ने दिखाया दम, दुश्मन घुटनों पर आए, हर भारतीय गर्व से भरा”","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- “भारत ने दिखाया दम, दुश्मन घुटनों पर आए, हर भारतीय गर्व से भरा”
Sat, 10 May 2025 09:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 May 2025 09:02 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद जब युद्धविराम की घोषणा हुई, तो पूरे देश में राहत और गर्व की भावना उमड़ पड़ी। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से वीरों को नमन करते हुए इसे भारत की सामरिक ताकत और नेतृत्व की बड़ी जीत बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में तीन दिनों तक चला तनाव अब थम गया है और दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक और सामरिक सफलता बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और वीर सपूतों के अदम्य शौर्य का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने अपने पराक्रम और तकनीकी क्षमता के बल पर दुश्मनों को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि "देश की सेना ने जिस तरह सीमित समय में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए रणनीतिक कार्रवाई की, उसने भारत की ताकत को वैश्विक स्तर पर साबित कर दिया है।"
डॉ. यादव ने कहा कि अब देश की साख और सम्मान नई ऊंचाइयों पर है और हर भारतीय गर्व से भर उठा है। उन्होंने इसे सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद एक और अहम पड़ाव बताया, जिसमें भारत ने अपनी सीमा में रहते हुए निर्णायक कदम उठाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मौजूदा युद्धविराम 12 मई तक प्रभावी रहेगा और भारत सरकार आगे की दिशा में उचित निर्णय लेगी।