फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav made the wall a lotus flower, wrote - Once again Modi government

MP News: CM मोहन यादव भी बने मोदी के कार्यकर्ता, दीवार पर कमल का फूल बनाकर दिया यह संदेश

Sat, 10 Feb 2024 04:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

MP BJP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के एक बार फिर मोदी सरकार अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते सरकार और कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी का काम भी करना है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav made the wall a lotus flower, wrote - Once again Modi government
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को भाजपा के अभियान के तहत भोपाल के वार्ड क्रमांक 6 गांधीनगर मंडल के बूथ क्रमांक 56 लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास दीवार लेखन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ में ब्रश लेकर कमल का फूल बनाया। साथ ही दीवार पर लिखा 'एक बार फिर मोदी सरकार'। यहां पर डॉ. यादव ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते सरकार और कार्यकर्ता के नाते पार्टी का भी काम करना है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से दीवार लेखन का काम किया जा रहा है। जनता से उनकी सहमति के बाद उनके घरों की दीवार पर दीवार लेखन किया जा रहा है। हमें स्वच्छता का ध्यान भी रखना है और पार्टी का प्रचार भी करना है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जहां पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर एक कार्यकर्ता है। जिसको जो काम मिल जाए, वो पार्टी भाव से करता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है। हम सबको मालूम है, कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया में आगे बढ़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो विचार दर्शन है। एक तरह से वह हम सबके लिए पाथेय है। इस भाव से कल हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं और मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता प्रदेश की धरती पर उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा चुनावी रंग में 
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने 2019 में प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थी। इस बार छिंदवाड़ा की कांग्रेस के कब्जे वाली सीट को भी जीतने की रणनीति बनाई है। भाजपा नेता दीवार लेखन अभियान चला रहे हैं। इसके साथ-साथ 'गांव चलो अभियान' में गांवों में रात बिता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed