फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM angry in Damoh hijab case, instructed collector to investigate the whole matter

MP News: दमोह के हिजाब मामले में शिवराज नाराज, कलेक्टर को मामले की जांच के दिए निर्देश

Thu, 01 Jun 2023 01:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Jun 2023 01:09 PM IST
सार

दमोह में संचालित गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन पर छात्राओं को हिजाब पहनाने का आरोप लगा है। छात्राओं के परीक्षा परिणाम का एक पोस्टर लगा था, जिसमें हिंदू छात्राएं भी हिजाब पहने दिख रही हैं।

विज्ञापन
MP News: CM angry in Damoh hijab case, instructed collector to investigate the whole matter
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के हिजाब मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने दमोह कलेक्टर को पूरे मामले की जांच करने के निर्देशदिए हैं। दरअसल, दमोह के गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने का आरोप लगा है। छात्राओं के परीक्षा परिणाम का एक पोस्टर लगा था, जिसमें हिंदू छात्राएं भी हिजाब पहने दिख रही हैं। इस मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को जांच के आदेश दिए थे। बुधवार को ही हिंदूवादी संगठनों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर करवाई की मांग की थी। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन


छात्राओं के परीक्षा परिणाम के पोस्टर में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने हिजाब की तरह दिखने वाला एक कपड़ा अपने सिर पर लपेटा हुआ है। पूरा विवाद इसी कपड़े को लेकर शुरू हुआ है। इससे पहले स्कूल पर धर्मांतरण के आरोप लग चुके हैं। खबर फैली तो राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने ट्वीट किया था। दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने मामले की जांच भी कराई थी। जांच में धर्मांतरण की बात अफवाह साबित हुई। 
विज्ञापन


दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि मामले की खबर मिलने के बाद हमने कोतवाली टीआई और कुछ अधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनाई थी। इस पूरे मामले की जांच की। अभिभावकों से बात हुई है। स्कूल प्रबंधन से भी बात की गई है। धर्मांतरण का मामला कहीं सामने नहीं आया। जांच टीम में शामिल दमोह कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है स्कूल प्रबंधन ने सफाई में कहा कि इस स्कार्फ को हिजाब समझा जा रहा है। यह स्कूल की यूनिफार्म का एक हिस्सा है। स्कूल के सभी बच्चे पहन सकते हैं, लेकिन किसी पर दबाव नहीं है। स्कूल के संचालक मुश्ताक खान ने बताया कि स्कूल में यूनिफॉर्म में स्कार्फ शामिल है। इसे पहनने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर बोले- अब फिर से बना रहे जांच टीम
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि पहले मैंने जांच करा ली थी। अब गृहमंत्री के आदेश हुए हैं। इस वजह से फिर से एक जांच टीम बना रहे हैं। इसमें तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। उन सभी की बनाई जांच रिपोर्ट को गृहमंत्री को भेजा जाएगा।


स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग
गंगा जमुना स्कूल को लेकर शुरू हुए इस विवाद के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच को गलत ठहराते हुए जांच अधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं। लोगों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी पर भी कार्यवाई की मांग की है। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों में शामिल मोंटी रैकवार ने कहा कि हिंदू धर्म की बेटियों को जान-बूझकर हिजाब पहनने पर मजबूर किया जा रहा है ऐसे लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed