फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM and Leader of Opposition paid floral tribute on the birth anniversary of former CM Arjun Singh, a

MP News:  पूर्व CM अर्जुन सिंह की जयंती पर सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि, PCC में भी हुई सभा

Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस नेताओं तक ने उन्हें नमन किया, वहीं शाम को रवीन्द्र भवन में आयोजित यादें अर्जुन सिंह समारोह में उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया गया।

विज्ञापन
MP News: CM and Leader of Opposition paid floral tribute on the birth anniversary of former CM Arjun Singh, a
विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती पर बुधवार को राजधानी में श्रद्धांजलि और स्मरण के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अनेक नेताओं ने अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन


 बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
विधानसभा कार्यक्रम के बाद बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें अर्जुन सिंह के दोनों पुत्र अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह ने अपने पिता को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्जुन सिंह केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि अर्जुन सिंह केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समरसता के क्षेत्र में ऐसा योगदान दिया, जो हमेशा याद किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने बिना सेना की मदद लिए आतंकवाद खत्म किया यह दुनिया में अनोखा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि नेहरू जी के बाद जिस नेता में वैसी ही दूरदर्शिता और समग्र सोच देखने को मिली, वह अर्जुन सिंह थे। उनकी जयंती पर हम सभी यह संकल्प लें कि उनके विचारों को अमर बनाए रखें और देश के विकास में अपना योगदान दें।




शाम को रवीन्द्र भवन में होगा मुख्य आयोजन
जयंती के उपलक्ष्य में आज शाम रवीन्द्र भवन में ‘यादें अर्जुन सिंह समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अर्जुनसिंह सद्भावना मंच द्वारा किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील शामिल होंगे। आयोजन समिति के संरक्षक अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह अतिथियों का स्वागत करेंगे।


यह भी पढ़ें-आधी रात को BLO बर्खास्त, ड्यूटी से नदारद रहने पर कार्रवाई


कला और साहित्य से जुड़ा विशेष आयोजन
कार्यक्रम के अंतर्गत रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर रात आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। सचिव डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस मंच पर देशभर के प्रख्यात शायर और कवि प्रस्तुति देंगे, जिनमें ताहिर फराज़ (रामपुर), पॉपुलर मेरठी (मेरठ), शकील आज़मी (मुंबई), खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), नदीम फार्रुख (एटा), मुमताज नसीम (दिल्ली), बिलाल सहारनपुरी (सहारनपुर) और तबरेज मुनव्वर राणा (लखनऊ) शामिल हैं।


यह भी पढ़ें-किसानों को हर साल में मिलेगी 10 घंटे निर्बाद बिजली, विवादित सर्क्यूलर निरस्त,चीफ इंजीनियर को हटाया

अर्जुन सिंह अलंकरण से होंगे विशिष्ट हस्ती सम्मानित
इस अवसर पर समाज, पत्रकारिता, खेल और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ‘अर्जुन सिंह अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद्र, कलाधर्मी पद्मश्री हरिचंदन सिंह भट्टी और कबीर लोकगायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed