{"_id":"66fe264e5a042fccb10b4f98","slug":"mp-news-chief-secretary-anurag-jain-takes-charge-known-for-innovative-works-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: CS अनुराग जैन ने पदभार ग्रहण किया, बैठक में बोले-अधिकारी सीधे मुझसे संपर्क करें, नवाचार पर दें पूरा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: CS अनुराग जैन ने पदभार ग्रहण किया, बैठक में बोले-अधिकारी सीधे मुझसे संपर्क करें, नवाचार पर दें पूरा जोर
Thu, 03 Oct 2024 08:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:49 PM IST
सार
प्रदेश के नए मुख्य सचिव वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण किया। इसके बाद दिनभर बैठकों का दौर चला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के विजन पर अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग जैन और एसीएस डॉ. राजेश राजौरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद बैठकों का दौर चला। सीएस ने अधिकारियों से सीधे कहा कि मुझसे सीधे संवाद करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन पर बात की। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार पर फोकस करने की बात कही। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन ने गुरुवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव पद का औपचारिक पदभार ग्रहण कर लिया। मेल मुलाकात के बाद उन्होंने दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक की ओर अपनी मंशा बताई।
अध्ययन करें और नीतियों पर अमल करें
बैठक में जैन ने अधिकारियों से कहा कि खुद अध्ययन करें और नीतियों पर काम करें। उन्होंने अधिकारियों से सीधे कहा कि आप सीधे आकर मुझसे मिल सकते हैं। बैठक में सीएस ने उद्योग और शहरीकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने उद्योग विभाग को लेकर कहा कि उद्योगपतियों को अनुमतियों के लिए चक्कर काटना पड़ता है। खनिज विभाग में भी यही स्थिति है। इसमें सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की तरफ विकसित मध्य प्रदेश पर काम करना होगा।
अधिकारियों ने दी सीएस को बधाई
बता दें, जैन के पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्रालय में अधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दी। मुख्य मंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जैन से मुलाकात की और उनको शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम की दौड़ में डॉ. राजेश राजौरा का नाम भी शामिल था।