{"_id":"6911e6b202a38ce03404fcbd","slug":"mp-news-chief-electoral-officer-sanjeev-kumar-jha-said-officers-should-do-sir-work-with-complete-seriousnes-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा बोले- एसआईआर कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा बोले- एसआईआर कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से करें अधिकारी
Mon, 10 Nov 2025 06:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:51 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर और पारदर्शिता से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और बीएलओ फील्ड में सक्रिय रहें और हर मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और पटवारी अपने-अपने बीएलओ से संपर्क करें और मैपिंग तथा एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कार्य समय पर पूरा कराएं। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक: सीएम ने ओंकारेश्वर परियोजना की बढ़ी लागत को दी मंजूरी, लाडली बहनों को भी अब मिलेंगे 1500 रुपये
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और बीएलओ सुबह 9 बजे से फील्ड में मौजूद रहें। प्रत्येक बीएलओ के काम की दिन में तीन बार समीक्षा की जाए और जहां प्रगति धीमी हो, वहां अधिकारी स्वयं जाकर निगरानी करें। झा ने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म हर मतदाता तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए और बीएलओ एप में सभी जानकारी तुरंत अपडेट की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम