फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Check posts closed in the state, now investigation will be done by making road safety posts, home gua

MP News: प्रदेश में चेक पोस्ट बंद, अब रोड सेफ्टी चौकियां बनाकर होगी जांच, होमगार्ड जवान होंगे तैनात

Sat, 29 Jun 2024 08:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jun 2024 08:21 PM IST
सार



प्रदेश में अब गुजरात पैटर्न पर बॉर्डर पर वाहनों की जांच होगी। मौजूदा चेक पोस्ट बंद होंगे और रोड सेफ्टी एंड एनफोर्समेंट प्वाइंट्स से जांच होगी। इस पर अमल होना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
MP News: Check posts closed in the state, now investigation will be done by making road safety posts, home gua
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के चेक पोस्ट को धीरे धीरे बंद कर गुजरात पैटर्न पर रोड सेफ्टी एंड एनफोर्समेंट प्वाइंट्स बना कर जांच की जाएगी। साथ ही रोड सेफ्टी एंड एनफोर्समेंट मोबाइल यूनिट भी तैनात होगी। इनमें होमगार्ड जवान की तैनाती की जाएगी। परिवहन विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर 211 होमगार्ड होम डिपार्टमेंट से मांगे हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने गृह विभाग को पत्र लिखा है। इसमें वहीं 135 कंप्यूटर ऑपरेटर और 45 कंप्यूटर सुपरवाइजर आउटसोर्स पर मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम या सेडमैप के माध्यम से परिवहन विभाग में बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन


45 रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट प्वाइंट्स  
प्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट की जगह अब 45 रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट प्वाइंट्स और 94 रोड सेफ्टी तथा एनफोर्समेंट मोबाइल यूनिट स्थापित की जाएंगी। परिवहन विभाग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए होम विभाग से प्रतिनियुक्ति पर होमगार्ड मांगे हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक पर चेक पोस्ट बंद कर गुजरात पैटर्न पर काम करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

 
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दी थी चेतावनी 
परिवहन चेक पोस्ट पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लंबे समय से सरकार को शिकायत कर रहा था। इस संबंध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सरकार को पत्र लिख कर चेक पोस्ट बंद करने का अनुरोध किया था। साथ ही हाल ही में नौ जुलाई से पहले चेक पोस्ट बंद नहीं करने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्टस के साथ हुई बैठक में नई व्यवस्था लागू करने का भरोसा दिलाया था, जिस पर अमल होना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है गुजरात में जांच की व्यवस्था 
गुजरात में चेक पोस्ट के स्थान पर 58 चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इन प्वाइंट पर स्टाफ की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की रहती है। इन चेक प्वाइंट पर अधिकारी के साथ एक गार्ड और वाहन भी रहते हैं। इन वाहनों में कैमरा, स्पीड गन, रडार गन व इंटरसेप्टर जैसे उपकरणों की भी व्यवस्था है। यहां स्टाफ की पदस्थापना सप्ताह में बदलती रहती है। इस नई व्यवस्था से गुजरात सरकार की आय में वृद्धि हुई है। 


538 स्टाफ की आवश्यकता
परिवहन आयुक्त ने अपर मुख्य सचिव को नई व्यवस्था के तहत चेक पाइंट पर 538 स्टाफ की आवश्यकता होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी विभाग में 50 परिवहन निरीक्षक, परिवहन उप निरीक्षक, सहायक परिवहन उप निरीक्षक, 343 प्रधान आरक्षक और आरक्षक हैं। सभी 45 रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पर एक प्रभारी के रूप में 58 परिवहन इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई की तैनाती की जा सकेगी। इन सभी चेक पाइंट के लिए 538 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की जरूरत है और परिवहन विभाग के पास सिर्फ 343 ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed