{"_id":"64b569a9a5ce842f9f0e2365","slug":"mp-news-center-preparing-to-run-cruise-in-narmada-uma-said-we-will-root-out-this-thinking-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केंद्र की नर्मदा में क्रूज चलाने की तैयारी, उमा बोली-इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केंद्र की नर्मदा में क्रूज चलाने की तैयारी, उमा बोली-इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Mon, 17 Jul 2023 09:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:47 PM IST
सार
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा अगर यह कुविचार कुछ अधिकारियों के दिमाग में आया है तो इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनों शुरू ही नहीं होने दिए थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की तैयारी कर रही है। इसका पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विरोध करते हुए कहा कि इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेगे।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट किए कि गंगा जी की तरफ नर्मदा जी में भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज चलाने पर विचार हो रहा है। गंगाजी में सनातन काल से ही यातायात होता रहा हैं, किंतु नर्मदा मैया एक मात्र धारा है। जिनकी परिक्रमा होती है क्योंकि नर्मदा जी साक्षात शिव है, जो कि धारा के रूप में बहते हें।
पूर्व सीएम ने कहा कि नर्मदा जी में सिंचाई, गौपालन तथा परिक्रमा का सतोगुण पर्यटन संभव है। क्रूज चलाने की सोच को तो जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। क्योंकि नर्मदा जी सतोगुणी तरीके से भी बहुत रोजगार देती रही है तथा देती रहेंगी। आधा तो अवैध खनन ने ही नर्मदा जी को निगल लिया अब और रही सही कसर क्या क्रूज से भी पूर कर देंगे। यह विचार हमारा हो ही नहीं सकता। अगर यह कुविचार कुछ अधिकारियों के दिमाग में आया है तो इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनों शुरू ही नहीं होने दिए थे।