फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CBI caught OS of Personnel Branch in Bhopal DRM office taking bribe of 20 thousand

MP News: सीबीआई ने भोपाल डीआरएम कार्यालय में कार्मिक शाखा के ओएस को 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Mon, 09 Jan 2023 10:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

सीबीआई को भोपाल डीआरएम कार्यालय की कार्मिक शाखा के सेटलमेंट सेक्शन के ऑफिस सुप्रीटेंडेंट के सेवानिवृत्त कर्मचारी की फाइल क्लीयर करने के लिए पैसों की मांग की शिकायत मिली थी। शिकायत के पुख्ता होने के बाद सीबीआई ने सोमवार को ऑफिस सुप्रीटेंडेंट मुकेश भगत को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया।

विज्ञापन
MP News: CBI caught OS of Personnel Branch in Bhopal DRM office taking bribe of 20 thousand
रिश्वत लेते भोपाल डीआरएम कार्यालय को ओएस को पकड़ा (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीबीआई) ने भोपाल डीआरएम कार्यालय की कार्मिक शाखा के सेटलमेंट सेक्शन में पदस्थ ऑफिस सुप्रीटेंडेंट (ओएस) को रिश्वत लेते दबोचा है। आरोपी मुकेश भगत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेटलमेंट की फाइल क्लीयर करने पैसों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

 
सीबीआई को भोपाल डीआरएम कार्यालय की कार्मिक शाखा के सेटलमेंट सेक्शन के ऑफिस सुप्रीटेंडेंट के सेवानिवृत्त कर्मचारी की फाइल क्लीयर करने के लिए पैसों की मांग की शिकायत मिली थी। शिकायत के पुख्ता होने के बाद सीबीआई ने सोमवार को ऑफिस सुप्रीटेंडेंट मुकेश भगत को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
बता दें मुकेश भगत कार्मिक शाखा की सेटलमेंट सेक्शन में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट के पद पर पदस्थ था। इस सेक्शन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का फाइनल रिकॉर्ड जाता है। इसके बाद उसकी पूरी जांच होती है। जिसके बाद सेटलमेंट की प्रक्रिया पूरी होती हैं। ओएस सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैसों के लिए परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की और ओएस को रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed