{"_id":"69b036ec40deb36501001497","slug":"mp-news-cabinet-committee-formed-to-monitor-effects-of-iran-war-will-keep-an-eye-on-supplies-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ईरान जंग के प्रभावों की निगरानी के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित, आपूर्ति पर रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ईरान जंग के प्रभावों की निगरानी के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित, आपूर्ति पर रखेगी नजर
Tue, 10 Mar 2026 08:51 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए एक मंत्रिमंडलीय समिति बनाई है। यह समिति प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद, एलपीजी और अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईरान जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और पश्चिम एशिया की वर्तमान परिस्थितियों के संभावित प्रभावों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। यह समिति प्रदेश में उत्पन्न होने वाली स्थितियों की लगातार निगरानी करेगी और आवश्यक कदमों के संबंध में राज्य सरकार को सुझाव देगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में एलपीजी संकट, कमर्शियल सिलेंडर का दो दिन का स्टॉक ही शेष, 15 लाख उपभोक्ताओं पर असर
विज्ञापन
आदेश के अनुसार यह समिति समय-समय पर बैठक कर भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप पश्चिम एशिया में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण के उपायों की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही समिति प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार कर अपनी अनुशंसा राज्य शासन को देगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। वहीं वित्त, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास सहित संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव समिति की बैठकों में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार यह समिति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं