फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By spending 6 crores, the government will raise a crowd of one lakh in Ambedkar Mahakumbh

MP News: 6 करोड़ खर्च कर अंबेडकर महाकुंभ में एक लाख की भीड़ जुटाएंगी सरकार

Fri, 07 Apr 2023 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Apr 2023 08:16 PM IST
सार

प्रदेश सरकार 16 अप्रैल को ग्वालियर में अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के जरिए भाजपा की रणनीति अनुसूचित जाति वर्ग के वोटों को साधना है। इसके लिए कार्यक्रम में 1 लाख लोगों को जुटाने की योजना है। 

विज्ञापन
MP News: By spending 6 crores, the government will raise a crowd of one lakh in Ambedkar Mahakumbh
डॉ. भीमराव अंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की नजर अब आदिवासी वोट बैंक के बाद अनुसूचित जाति (एसटी) वर्ग के वोटों पर है। इसलिए भाजपा सरकार ग्वालियर में 16 अप्रैल को अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे। कार्यक्रम में ग्वालियर और चंबल संभग के एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है। इस लिए सरकार 25 हजार बसें किराए पर लेंगी। इस पर 6 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। बसों की व्यवस्था करने के लिए परिवहन आयुक्त ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को  अनुमानित किराए का 80% यानी 4.94 करोड़ रुपए आवंटित करने पत्र लिखा है। इस कार्यक्रम को भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
यह है भाजपा का राजनीतिक गणित
मध्य प्रदेश की कुल आबादी में 15.6 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति वर्ग की है। भाजपा 2023 के चुनाव के लिए एससी वर्ग के वोट बैंक को साधने की तैयारी कर रही है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 109 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस ने 114 सीट जीती थी। भाजपा को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से बड़ा नुकसान हुआ था। यहां की 34 सीटों में भाजपा को 7 ही सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस ने 26 और एक सीट बसपा के पास गई थी। यहीं वजह थी कि भाजपा कुछ सीटें कम होने से सरकार नहीं बना पाई थी। अब 2023 में भाजपा दोबारा गलती नहीं दोहराना चाहती। इसलिए उसने ग्वालियर-चंबल अंचल पर अपना फोकस बड़ा दिया है। सभी बड़े नेताओं के भी दौरे इस क्षेत्र में कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
आप ने बसों के किराए पर उठे सवाल 
आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रदीप खंडेलवाल ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए अपने इवेंट में कर रही है। दूसरी तरफ कर्ज पर कर्ज लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के टैक्स के पैसे को निजी तरीके से उपयोग कर रही हैं। ग्वालियर में भीड़ जुटाने के लिए बसों के किराए पर 6 करोड़ रुपए खर्च करना एक उदाहरण मात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed