फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BSP releases list of seven candidates, Narayan Tripathi will contest from Satna

MP News: बसपा ने सात प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की, नारायण त्रिपाठी सतना से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 21 Mar 2024 09:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Mar 2024 09:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को बसपा की सदस्यता लेने के बाद कुछ घंटे बाद ही सतना से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
MP News: BSP releases list of seven candidates, Narayan Tripathi will contest from Satna
नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों के नाम की सूची गुरुवार को जारी की। इसमें पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को सतना से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा खजुराहो से कमलेश पटेल, सीधी से पूजन राम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उइके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बन्देवार, मंदसौर से कन्हैया लाल मालवीय और बैतूल से अशोक भलावी को टिकट दिया है। 
विज्ञापन

बता दें, मैहर से पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार को ही बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली है। हालांकि, त्रिपाठी ने साफ किया कि वह बसपा में शामिल हुए, लेकिन उनकी अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी का बसपा में विलय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed