फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Brainstorming on the faces of BJP's Lok Sabha candidates, will give final shape today in Delhi, first

MP News: भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी के चेहरों पर मंथन, कल दिल्ली में देंगे अंतिम रूप, इसी माह पहली सूची संभव

Tue, 27 Feb 2024 11:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Feb 2024 11:12 PM IST
सार


मध्य प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर चला। इसमें 23 सीटों के संभावित दावेदारों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। बुधवार को दिल्ली में नेताओं की बड़ी बैठक होगी। इसमें नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद कभी भी भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है। 

विज्ञापन
MP News: Brainstorming on the faces of BJP's Lok Sabha candidates, will give final shape today in Delhi, first
भाजपा चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह से ही बैठक का दौर चला। इसमें सुबह विधायकों और सांसदों की वीसी के माध्यम से बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की भी बैठक हुई। शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक और देर रात चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 23 सीटों के संभावित दावेदारों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई है। इन सीटों पर सोमवार और मंगलवार को दो-दो नेताओं के ग्रुप बनाकर 23 लोकसभा सीटों पर रायशुमारी कराई। छह सीटों पर पहले ही रायशुमारी हो चुकी है। इसके आधार पर बैठक में चर्चा कर प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है। अब बुधवार को पैनल के आधार पर प्रदेश के नेता केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। बता दें, भाजपा आधे से ज्यादा सीटों पर चेहरे बदल सकती है। इस बार नए चेहरे के साथ युवाओं को ज्यादा मौका मिलने की बात कहीं जा रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व लेगा नामों पर निर्णय 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। लोकसभा चुनाव के एजेंडे पर कोर ग्रुप ने माइक्रो मैनेजमेंट पर चर्चा की है। साथ ही बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर अच्छा प्रत्याशी देने को लेकर मंथन हुआ। इसमें सभी कार्यकर्ताओं के नाम पर चर्चा हुई है। इन नामों पर केंद्रीय नेतृत्व जल्द निर्णय लेगा। 
विज्ञापन


चुनाव समिति में ये नेता रहे मौजूद 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल की रायशुमारी में वीडी का नाम 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह भोपाल लोकसभा सीट को लेकर रायशुमारी हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा का नाम भी भोपाल से आया है। इसके अलावा मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, नरोत्तम मिश्रा, आलोक शर्मा, सुमित पचौरी, आलोक संजर के नाम भी रायशुमारी में आए। इनके नाम का पैनल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed