फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Both BJP and Congress are assessing workers future role will be decided by report card

MP News: बीजेपी और कांग्रेस दोनों कर रहे काम करने वालों का आंकलन, रिपोर्ट कार्ड से तय होगी भावी भूमिका

Thu, 16 May 2024 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 May 2024 06:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस गोपनीय तौर से कार्यकर्ताओं-नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही हैं। इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही पार्टी में इनकी अगली भूमिका तय होना है।

विज्ञापन
MP News Both BJP and Congress are assessing workers future role will be decided by report card
बीजेपी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 सिमटने लगा है। मध्यप्रदेश के चारों चरण के मतदान हो चुके हैं। अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने-अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य, ऊर्जा, परफॉर्मेंस और चुनाव में अदा की गई भूमिका का आंकलन करना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियां गोपनीय तौर से इनका रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही हैं। इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही पार्टी में इनकी अगली भूमिका तय होना है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने तय किया है कि वह चुनाव में सक्रियता के लिहाज से तय करेगी की नेताओं का प्रमोशन किया जाए या उन्हें डिमोशन देकर सजा से नवाजा जाए। सूत्रों का कहना है कि इन नेताओं की चुनावी सक्रियता पर आधारित रिपोर्ट नतीजे से पहले दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं की गुप्त रिपोर्ट तैयार करने के लिए निजी एजेंसियों का सहारा लिया है, जिनसे बीजेपी नेताओं की गुप्त रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी संगठन दूसरे प्रदेशों से आए नेताओं से भी फीडबैक ले रहा है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में ईमानदार और दगाबाज नेताओं की पूरी कुंडली तैयार की जा रही है। इसमें सभी 29 लोकसभा सीटों पर अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि तेजी से चल रहे इस जासूसी अभियान के दौरान अब तक तीन चरणों की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। जबकि चौथे चरण पर फिलहाल काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का कुंडली निकालो अभियान भी जारी
चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान कई नुकसान उठा चुकी कांग्रेस अब अपने बाकी लोगों पर सहज विश्वास करने की स्थिति में नहीं है। इसी के चलते उसने भावी रणनीति के तहत अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोलने का मन बनाया है। इसके चलते तय किया गया है कि पार्टी चुनाव के दौरान सुस्त बैठे रहे पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेगी।


हालांकि, फिलहाल यह कार्यवाही चुनाव परिणाम आने तक शिथिल रखी गई है। तय किया गया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस इन नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। इस दौरान प्रदेश की एक-एक सीट का आंकलन किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस उन नेताओं का लेखा जोखा भी निकालेगी, जो चुनाव के दौरान नाराज होकर घर बैठे रहे हैं।

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed