फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Booster dose will be installed in each ward of Narela Assembly on the birthday of Minister Sarang

MP News: मंत्री सारंग के जन्मदिन पर नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे बूस्टर डोज

Wed, 28 Dec 2022 08:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

मंत्री सारंग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिये बूस्टर डोज सबसे कारगर उपाय है। जन्मदिन पर जनता के बेहतर स्वास्थ्य से बड़ा उपहार कोई और नहीं हो सकता। इसी विचार के साथ जन्मदिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत समस्त 17 वार्डों में बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे।

विज्ञापन
MP News: Booster dose will be installed in each ward of Narela Assembly on the birthday of Minister Sarang
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के जन्मदिन पर नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी 17 वार्डों में बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे। जहां अपने डोज पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिये निःशुल्क बूस्टर डोज़ लगाये जाएंगे। मंत्री सारंग ने जानकारी देते हुए कहा कि वे इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। वे केवल सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल रूप से ही शुभकामनाएं लेंगे। उन्होंने कहा कि कई देशों में कोरोना की चौथी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अभी भारत में स्थिति नियंत्रण में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों से मास्क पहनने एवं बूस्टर डोज लगाने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आव्हान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए इस बार उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का सामुहिक आयोजन नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

 
17 वार्डों में लगेंगे बूस्टर वैक्सीनेशन कैंप
मंत्री सारंग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिये बूस्टर डोज सबसे कारगर उपाय है। जन्मदिन पर जनता के बेहतर स्वास्थ्य से बड़ा उपहार कोई और नहीं हो सकता। इसी विचार के साथ जन्मदिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा अंतर्गत समस्त 17 वार्डों में बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वर्चुअल लेंगे शुभकामनाएं

29 दिसंबर को मंत्री सारंग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं कू पर शुभचिंतकों की शुभकामनाएं लेंगे। वे यूजर्स से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। बता दें कोरोना की तीसरी लहर में भी उन्होंने अपना जन्मदिन ना मनाते हुए वर्चुअली ही शुभकामनाओं का जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed