{"_id":"64f9e1b3e4ea4ab6e303bef3","slug":"mp-news-bjp-workers-raised-slogans-in-bjp-office-protesting-against-hemant-khandelwal-s-claim-from-betul-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल की दावेदारी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल की दावेदारी का विरोध
Thu, 07 Sep 2023 09:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Sep 2023 09:33 PM IST
सार
बैतूल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यह कार्यकर्ता भाजपा के टिकट के दावेदार दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यालय में नारेबाजी करते बैतूल के कार्यकर्ता
- फोटो : video grab
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा पहली सूची जारी करने के बाद दूसरी संभावित सूची पर मंथन कर रही है। अभी पहली सूची के प्रत्याशियों को लेकर विरोध शांत भी नहीं हुआ है अब दूसरी सूची के संभावित प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। बैतूल से भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता नए दावेदार दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
बैतूल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यह कार्यकर्ता भाजपा के टिकट के दावेदार दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग कर रहे है। दरअसल भाजपा की तरफ से बैतूल शहर से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाने को लेकर नाम आगे चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हेमंत खंडेलवाल की दावेदारी का विरोध कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की और बैतूल से दिनेश मस्की को टिकट दिलाने की मांग की। बता दें हेमंत खंडेलवाल 2018 में विधानसभा चुनाव करीब 30 हजार वोट से हार गए थे। अब बैतूल शहर से किसी नए नेता को मौका देने की मांग उठ रही है।
बैतूल से दावेदारी कर रहे दिनेश मश्की ने कहा कि हम पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है। बैतूल में 80 प्रतिशत आबादी ओबीसी है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद हमें प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। हम बैतूल में परिवर्तन चाहते हैं। हम अपनी बात रखने भोपाल आए थे। जो भी पार्टी निर्णय लेंगी हम उसको स्वीकार करेंगे।