फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's Rehan Siddiqui won by 2620 votes in the by-election for the post of councilor in Bhopal ward-41

MP Politics: नगरीय निकाय उपचुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता, 22 में से 16 पार्षद सीटों पर जीत हासिल की

Tue, 09 Jan 2024 01:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

MP Municipal Bypolls: मध्य प्रदेश में 22 पार्षद सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की औऱ 16 सीटों पर जीत हासिल की। भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दीकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की।  

विज्ञापन
MP News: BJP's Rehan Siddiqui won by 2620 votes in the by-election for the post of councilor in Bhopal ward-41
भोपाल वार्ड 41 में पार्षद चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दिकी जीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर नगरीय निकाय के उपचुनावों पर भी दिखा है। मध्य प्रदेश के 22 पार्षद पदों के लिए उपचुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर जीत हासिल कर सकी। तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पंचायतों ओर नगरीय निकायों में उप चुनाव के तहत पांच जनवरी को मतदान हुआ था। इसमें 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले गए थे। वहीं, अलग-अलग जिलों के 20 वार्ड में भी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


भोपाल में भाजपा के डॉ. रेहान जीते
भोपाल में एक पार्षद और कुल 355 पंच पदों के लिए पांच जनवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। भोपाल के वार्ड क्रमांक 41 के उपचुनाव में भाजपा के डॉ. रेहान सिद्दीकी के सामने कांग्रेस के मोहम्मद फहीम, आम आदमी पार्टी के असद अली, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के तौकीर अहमद निजामी से मुकाबला था। वार्ड में 10 हजार 20 वोट पड़े थे। इनमें भाजपा के रेहान सिद्दीकी को 4,873 वोट मिले। कांग्रेस के मोहम्मद फहीम को सिर्फ 2,253 वोट मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा
नगरीय निकाय उपचुनाव में पन्ना और राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की। इसके अलावा कटनी और धार में दो-दो, भोपाल, मंडला, नरसिंहपुर, मैहर, रतलाम, जबलपुर, मैहर, बैतूल, दमोह और देवास में एक-एक सीट पर भाजपा को जीत मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed