फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's 'Gaon Chalo, Basti Chalo' campaign will start from April 7

MP News: भाजपा का 'गांव चलो, बस्ती चलो' अभियान 7 अप्रैल से होगा शुरू, छह को हर घर पर झंडा लगाएंगे

Mon, 31 Mar 2025 12:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Mar 2025 12:52 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 7 से 12 अप्रैल के बीच 'गांव से बस्ती चलो' अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रत्येक दिन आठ घंटे तक गांवों और बस्तियों में जाकर भाजपा के इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम होगा। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: BJP's 'Gaon Chalo, Basti Chalo' campaign will start from April 7
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी संभागीय पूर्व अध्यक्षों और जिलों के प्रभारी कोर टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज में जागरूकता फैलाने, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों को बढ़ावा देने के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP News: वीडी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है
विज्ञापन


हर जिले में विकास समितियों का गठन होगा 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के हर जिले में विकास समितियों का गठन किया जाएगा और इन समितियों द्वारा दिए गए सुझावों पर सरकार अमल करेगी। साथ ही, उन्होंने आगामी जल गंगा संरक्षण अभियान का उल्लेख किया, जिसमें जल स्त्रोतों की सफाई और जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि विकास का संदेश हर नागरिक तक पहुंचे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े उज्जैन मेला: सीएम के आदेश पर बढ़ाई गई मेला अवधि, अब 9 अप्रैल तक गाड़ी खरीदने पर मिलेगा टैक्स में छूट
   
7 से 12 अप्रैल के बीच भाजपा कार्यकर्ता 'गांव से बस्ती चलो' अभियान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 65,014 बूथों पर प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन करने की जानकारी दी। पार्टी ने इस दिन को खास बनाने के लिए हर बूथ पर प्राथमिक सदस्य सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें सभी बूथ पर सम्मेलन होंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसके अलावा, 7 से 12 अप्रैल के बीच भाजपा कार्यकर्ता 'गांव से बस्ती चलो' अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रत्येक दिन 8 घंटे तक गांवों और बस्तियों में जाकर भाजपा के इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देंगे।


यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल की उड़िया बस्ती में लगी आग, 2 घंटे देर से पहुंची दमकल,मंत्री सारंग ने निगम कमिश्नर को लगाई फटकार

14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम
शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पार्टी हर जिले में व्याख्यान आयोजित करेगी और बाबा साहब के भाषण के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की मूर्तियों की साफ-सफाई और सजावट करेंगे, साथ ही माल्यार्पण और मिठाई वितरण का आयोजन करेंगे। इसके अतिरिक्त, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे बदलाव सराहनीय 
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति में किए गए बदलावों की सराहना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यों को शिखर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद को समाप्त करने की दिशा में काम हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इस कार्य को आगे बढ़ाएं। 

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि पार्टी अटल जी के पत्र, फोटो और संस्मरणों का संग्रह करेगी और उनके योगदान को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और पार्टी की समितियों में महिलाओं को शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed