फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's election manifesto will be decided by the public, leaders will go from village to village with

MP News: भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जनता तय करेगी, सुझाव पेटियां लेकर गांव-गांव जाएंगे नेता

Thu, 07 Mar 2024 11:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संकल्प पत्र के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन, नमो एप तथा संगठन एप के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके लिए 12 मार्च से 15 मार्च तक मंडल स्तर पर अभियान चलेगा

विज्ञापन
MP News: BJP's election manifesto will be decided by the public, leaders will go from village to village with
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इसके लिए पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य लोगों की एक टीम काम कर रही है। इस टीम ने यह तय किया है कि आने वाली तिथियों में मंडल स्तर और इससे नीचे के स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता सुझाव पेटियां लेकर घर-घर जाएंगे। मध्य प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लोग, समाज के ऐसे लोग जो अपनी एक सोच रखते हैं इन सुझावों के माध्यम से यह बताएंगे कि पार्टी का संकल्प पत्र कैसा हो और आजादी के इस अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा क्या हो? इन सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा और इस हिसाब से पार्टी के संकल्प पत्र को बनाने में मध्य प्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
विज्ञापन

  
कमलनाथ के 12 सीट जीतने के दावे पर पलटवार
वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ के 12 सीटें जीतने के दावे पर पटलवार किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इस उम्र में मजाक सूझ रहा है। शर्मा ने कमलनाथ से कहा कि आपको मध्य प्रदेश की जनता ने नकारा नहीं, रवाना कर दिया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को लेकर एक ही प्लान है। इस बार हम ऐतिहासिक बहुत से जीतेंगे। हर बूथ पर 370 वोट अधिक जीतने का विशेष प्लान है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने पर कहा कि जब प्रत्याशी नहीं मिलेंगे तो क्या करेंगे। 
विज्ञापन


चित्रकूट के साथ दतिया और अमरकंटक का भी होगा विकास 
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों को सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट के भरत घाट, विश्राम घाट और राघव प्रयाग घाट का 27 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा, जिससे लगभग 200 केवट परिवारों को लाभ मिलेगा। चित्रकूट में अलग से एसडीएम कार्यालय बनेगा। नगर के प्रवेश द्वार से एमपीटी चौराहा, कामतानाथ, एमपी-यूपी बॉर्डर तक फोर-लेन रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही परिक्रमा पथ पर स्थित गोदावरी, सती अनुसुईया, हनुमान धारा, भरत घाट और अन्य स्थलों पर जो अतिक्रमण हैं, उन्हें जनता के सहयोग से हटाया जाएगा। इसके अलावा दतिया में पीतांबरा पीठ के विकास के लिए 25 करोड़ की सौगात दी गई है तथा अमरकंटक में प्रसाद योजना के माध्यम से 50 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का वर्चुअली शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed