फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP reminding 40 lakh young voters, strategy to convey message to 23 thousand panchayats

MP News: 40 लाख युवा वोटरों को भाजपा याद दिला रही दिग्गी सरकार, 23 हजार पंचायतों तक संदेश पहुंचाने की रणनीति

Sat, 15 Apr 2023 03:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के चुनाव के लिए हर वर्ग को साधने पर फोकस किया है। हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने की रणनीति पर काम चल रहा है। भाजपा युवा मोर्चा की युवा पंचायतों में युवा मतदाताओं को दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल के समय की टूटी सड़कें, बिजली-पानी की कमी जैसी समस्याओं को गिनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: BJP reminding 40 lakh young voters, strategy to convey message to 23 thousand panchayats
बीजेपी, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के युवा मोर्चा ने 23 हजार पंचायतों मे युवा चौपाल लगाने की रणनीति बनाई है। छह अप्रैल से चौपाल लगाने का काम शुरू हो गया है। नए वोटरों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जा रहा है। चौपाल में युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही 2003 से पहले के प्रदेश की स्थिति, बिजली-पानी की कमी, गड्ढों में तब्दील सड़कों की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन

दरअसल, 2018 के बाद करीब 40 लाख युवा मतदाता के नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हैं। दिग्विजय सिंह 1993 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। 2003 में भाजपा ने सड़क, बिजली और पानी के मुद्दे पर ही सरकार बनाई थी। जो नए वोटर जुड़े हैं, उस समय बहुत छोटे थे। प्रदेश में भाजपा कार्यकाल में ही इनका जन्म हुआ या समझ बढ़ी है। इन मतदाताओं को उस समय के कांग्रेस शासन की कोई जानकारी नहीं हैं। अब इन्हें दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के समय की समस्याओं की जानकारी देकर बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा क्यों जरूरी है। 
विज्ञापन


यूपीए सरकार के घोटालों की याद दिला रहे
भाजपा युवा मोर्चा युवाओं को 2014 से पहले के केंद्र में हुए घोटालों, जैसे 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, काले धन को लेकर जो स्थिति थी, उनकी जानकारी भी दी जा रही है। भाजपा सरकार के दौरान राम जन्मभूमि मंदिर और धारा 370 को हटाने जैसे मुश्किल मुद्दों को हल करने के निर्णय की भी जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 हजार पंचायतों में लगेगी चौपालें
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि नए वोटरों को युवा चौपाल कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इन चौपालों को प्रदेश की सभी 23 हजार पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों और पिछली सरकार के समय की समस्याओं को बताया जा रहा है। इससे युवा खुद अपने बेहतर भविष्य का निर्णय ले सकेंगे। 


कांग्रेस ने पूछा सवाल- क्या विफलताएं भी बताएंगे?
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा कि प्रदेश में पांच मार्च को बेरोजगार युवाओं ने मध्यप्रदेश बेरोजगार दिवस का आयोजन किया था। क्या इन चौपालों में यह बताया जाएगा? युवाओं को व्यापमं घोटाले के बारे में भी बताना चाहिए, जिसमें भाजपा सरकार में एक पूरी युवा पीढ़ी को बेरोजगार रखकर बर्बाद कर दिया हैं। यह भी बताना चाहिए कि यूपीए सरकार में गैस का सिलेंडर 400 रुपये का मिलता था, जो आज 1100 रुपये का हो गया। डीजल-पेट्रोल 50 से 60 रुपये प्रति लीटर था, वह आज 108 रुपये तक पहुंच गया है। आज का युवा इनके झूठ को झांसे में नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed