फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJYM meeting with Chief Minister Dr. Yadav says Oxygen Yuva Morcha workers of BJP

MP News: भाजयुमो की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-भाजपा संगठन की ऑक्सीजन है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Mon, 21 Jul 2025 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
MP News: BJYM meeting with Chief Minister Dr. Yadav says Oxygen Yuva Morcha workers of BJP
भाजयुमोर्चा की बैठक को सीएम डॉ. मोहन यादव ने संबोधि किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।  इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा संगठन की ऑक्सीजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियां सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना चाहती हैं, ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सजग रहकर राष्ट्रवादी विचारधारा की रक्षा करनी होगी। उन्होंने देश के क्रांतिकारी इतिहास का हवाला देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की और कहा कि मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प में अहम भूमिका निभाएगा। सीएम ने कहा कि यही युवा शक्ति 2023 और 2024 की जीत की असली ताकत।  बैठक में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी और युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकाल की स्मृति पुस्तिका ‘समर्पण’ का लोकार्पण भी किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Bhopal: भोपाल कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ई-रिक्शा चालक, प्रतिबंध के पहले ही दिन बच्चों को ढोते दिखे
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आचरण और व्यवहार से समाज में ऐसी यादगार छवि बनाएं, जिससे पार्टी का मान बढ़े। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी नियमित रूप से साझा करें और जनता से संवाद बढ़ाएं। खण्डेलवाल ने आगामी कार्यक्रमों जैसे कारगिल विजय दिवस, तिरंगा यात्रा और पौधरोपण की योजनाओं पर भी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  BMHRC: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, क्रायोस्टैट मशीन शुरू, ऑपरेशन के दौरान कुछ ही मिनटों में तैयार होगी रिपोर्ट

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ झूठे नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसे युवा मोर्चा को तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा अपने कार्यों की समय-समय पर समीक्षा और मैपिंग करें और सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुसरण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि युवा मोर्चा उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed