फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP National President JP Nadda will perform Bhoomipujan of BJP office in Bhopal on March 27

MP News: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल में बीजेपी कार्यालय का 27 मार्च को भूमिपूजन करेंगे

Sun, 12 Mar 2023 04:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Mar 2023 04:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश बीजेपी के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका भूमिपूजन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को बताया कि नवदुर्गा में अभी संभावित 27 मार्च की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैद्धांतिक सहमति मिली है।

विज्ञापन
MP News: BJP National President JP Nadda will perform Bhoomipujan of BJP office in Bhopal on March 27
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय की पुरानी बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन 27 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को दी। शर्मा ने कहा कि नवदुर्गा में अभी संभावित 27 मार्च की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैद्धांतिक सहमति मिली है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार कराया जाएगा। सात नंबर पर पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू किया गया। जिसके पहले बीजेपी पुराने आईटीओ कार्यालय में अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा है। नई बिल्डिंग में अब कर्मिशयल कॉप्लेक्स नहीं होगा।
विज्ञापन

 
यह होगा खास
नए हाईटेक बिल्डिंग को मध्य प्रदेश की थीम पर तैयार करने की बात कही जा रही है। इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति भी मिल गई है। नए बिल्डिंग में मोर्चा पदाधिकारियों के कार्यालय के साथ ही आधुनिक सभा कक्ष, सेमिनार हॉल, आधुनिक स्टूडियो होंगे। साथ ही पदाधिकारियों और वीआईपी के रहने के इंतजाम भी होगे।  
विज्ञापन

 
6 चुनाव में तीन में मिली हार
पुरानी  पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिल्डिंग में बीजेपी कार्यालय 1992 से संचालित है। इसके बाद से बीजेपी ने यहां पर 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 3-3 चुनाव जीते। बीजेपी को 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed