फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP Manifesto Committee chief Malaya will take suggestions in divisional meetings, starting from Vind

MP News: भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रमुख मलैया संभागवार बैठकों में लेंगे सुझाव, आज विंध्य से शुरुआत

Tue, 15 Aug 2023 02:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Aug 2023 02:06 PM IST
सार

समिति प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी और ईमेल के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएंगे। किसान, महिला, युवा, डाक्टर, अधिवक्ता, शासकीय और निजी उपक्रम में कार्यरत कर्मचारी वर्ग सहित अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP Manifesto Committee chief Malaya will take suggestions in divisional meetings, starting from Vind
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने आम जनता से सुझाव ले रही है। सोमवार को हुई घोषणा-पत्र समिति की बैठक में मंगलवार से संभागवार बैठकें शुरू कर घोषणा-पत्र के लिए सुझाव लेना शुरू करने का निर्णय लिया गया। घोषणा पत्र समिति के प्रमुख जयंत मलैया और सह प्रमुख प्रभात झा संभागवार बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को रीवा और शहडोल संभाग की बैठक से करेंगे। नेता द्वय विंध्य के प्रबुद्ध जनों से मिलेंगे और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए उनके सुझाव लेंगे। इन सुझावों को भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
विज्ञापन


सुझाव पेटियां लगाई जाएं
प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी और ईमेल के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएंगे। किसान, महिला, युवा, डाक्टर, अधिवक्ता, शासकीय और निजी उपक्रम में कार्यरत कर्मचारी वर्ग सहित अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए जाएंगे। मलैया और झा पार्टी कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि वे जनता से किस प्रकार से सुझाव ले सकते हैं, इसके लिए किन-किन माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा पत्र समिति की बैठक ली थी। इसमें जनता से सुझाव लेने की रूपरेखा तय की गई थी। इसी को लेकर सोमवार को भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा की घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से चर्चा की। 
विज्ञापन


हारी हुई सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को भेजेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के निर्देशों पर अमल की समीक्षा भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को की है। इसके साथ ही चुनावी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ दोनों ही नेताओं ने बैठकें कीं।  चुनाव के दौरान बूथ और मंडल स्तर पर कॉल सेंटर को लेकर भी पार्टी में मंथन हो रहा है जिसे चुनाव प्रचार के लिए प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि हारी हुई विधानसभा सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजा जाएगा। भाजपा नेता क्षेत्र का दौरा कर पार्टी को मजबूत करेंगे और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने का कार्य करेंगे। नाराज नेताओं की नाराजगी दूर करने भी वरिष्ठ नेता संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed