फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP forms four-member inquiry committee on direct incident, Congress says it does not trust its own g

MP News: सीधी घटना पर भाजपा ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई, कांग्रेस बोली- शिव-वीडी का कोल्ड वॉर सामने आया

Wed, 05 Jul 2023 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने सीधी मामले में जांच कमेटी गठित की है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि शिवराज और वीडी के बीच कोल्ड वार खुलकर सामने आ गया है। 

विज्ञापन
MP News: BJP forms four-member inquiry committee on direct incident, Congress says it does not trust its own g
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के सरकार पर आदिवासी विरोधी होने के आरोप के बाद अब भाजपा ने भी चार सदस्यीय जांच समिति बना दी है। इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के सामने भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा समांतर सरकार चला रहे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राज्य कोल जनताति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के संयोजकत्व में चार सदस्यीय समिति गठित की है। जिसमें शरद कोल विधायक, अमर सिंह विधायक और कांतिदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शामिल है। यह समिति संपूर्ण तथ्यों की जांच कर प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। वीडी शर्मा शर्मा ने बुधवार को कहा कि सीधी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच समिति मौके पर जाकर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संगठन को देगी। उन्होंने कहा कि सीधी का आरोपी भाजपा का सदस्य नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस तुष्टीकरण की नीति पर एक वर्ग के खिलाफ बोलने से क्यों बचती है ?
वीडी शर्मा ने कहा कि शिवपुरी जिले के नरवर तहसील में हुई अमानवीय घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। घटना में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जाटव और केवट समाज के युवकों से झूठे आरोप में बेरहमी से मारपीट की। दुखद घटना पर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस अब मौन क्यों है ? शर्मा ने घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मुस्लिमों की भीड़ ने दलित युवकों पर  झूठा आरोप लगाकर जिस प्रकार से घटना की है, वो जांच में साफ हो गया कि इस प्रकार के कोई घटना हुई ही नहीं। उसके बावजूद झूठी घटना पर दलित युवकों के साथ घटना जिस प्रकार से मुस्लिम युवकों ने की है यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है। अगर कोई मुस्लिम इस प्रकार के अपराधी हमारे दलित भाई या बहन के साथ घटना करते हैं तो कांग्रेस के मुंह पर ताले लग जाते है क्योकि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा शिवराज के सामने समांतर सरकार चला रहे 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव बोले शिवराज सरकार के सामने भाजपा संगठन पैरेलल सरकार चला रहा है। शिवराज सिंह - वीडी शर्मा की कोल्ड वार खुलकर सामने आ गई है। यादव ने कहा कि क्या मध्यप्रदेश में शिवराज के सामने वीडी शर्मा समांतर सरकार चला रहे हैं। क्या अब भाजपा संगठन को ही सरकार पर भरोसा नहीं है ? क्योंकि यह जांच कमेटी का गठन तो यही बता रहा है, जब वीडी शर्मा जी को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी पर भरोसा नहीं है तो आमजन क्या भरोसा करेगा। भाजपा संगठन और सरकार की कोल्ड वॉर अब खुलकर सबके सामने आ गई है।


भाजपा को ही अपनी सरकार और प्रशासन पर विश्वास नहीं 
इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने जांच समिति बनाकर उसको अपनी ही सरकार और प्रशासन पर विश्वास नहीं है। जब भाजपा को ही अपनी सरकार पर विश्वास नहीं है तो कांग्रेस और जनता क्यों करें। जहां तक किसी मामले का सवाल है तो क्या कांग्रेस बोलेगी तक कार्रवाई होगी। कोई भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई हो। हम दोषियों पर कार्रवाई के पक्षधर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed