फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP finalized candidates for 24 seats of Madhya Pradesh on these five factors, kept distance from con

MP News: वो पांच फैक्टर, जिन पर 24 सीटों पर भाजपा ने तय किए उम्मीदवार, विवादित चेहरों से बनाई दूरी

Sat, 02 Mar 2024 10:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को खुश किया है। शिवराज को विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया है।  

विज्ञापन
MP News: BJP finalized candidates for 24 seats of Madhya Pradesh on these five factors, kept distance from con
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 29 में से 24 सीटें घोषित कर दी हैं। इंदौर, उज्जैन, धार, बालाघाट और छिंदवाड़ा को होल्ड कर दिया है। भाजपा ने घोषित प्रत्याशियों पर हारे चेहरों पर दांव लाने के साथ ही हर बड़े दिग्गजों को खुश करने का प्रयास किया है। साथ ही विवादित चेहरों से दूरी बनाई है। जानें यह पांच फैक्टर।
विज्ञापन


1- हर बड़े दिग्गज को किया खुश- भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को खुश किया है। शिवराज को विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया है।  साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की पसंद का भी ख्याल रखा गया है। ग्वालियर और मुरैना से उनके करीबियों को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


2- विवादित चेहरों से बनाई दूरी- पार्टी ने इस बार मध्य प्रदेश में विवादित चेहरों से दूरी बना ली है। महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाली सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह पार्टी ने दूरी बना ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा के बयान पर कहा था कि गांधी जी पर बोलने वालों को मैं कभी माफ नहीं करूंगा। इसके बाद से ही साध्वी प्रज्ञा पार्टी के अंदर हासिए पर चल रही थी। वहीं, गुना-शिवपुरी से सांसद केपी यादव के काम से कई बार पार्टी असहज हो जा रही थी। वहां, उनकी सिंधिया समर्थकों से नहीं बन रही थी। खुलकर यह विवाद कई बार सामने आ जा रहा था। हाल ही में जिस पासपोर्ट केंद्र का गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन करने वाले थे, उसका बिना किसी कार्यक्रम के केपी यादव ने जाकर उद्घाटन कर दिया था। इसके बाद सिंधिया खेमे की नाराजगी और बढ़ गई थी। पार्टी ने उनसे भी दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- किसानों को भी साधा - पार्टी ने होशंगाबाद से किसान नेता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भी किसानों को साधने के लिए भी बंशीलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, मध्य प्रदेश के सबसे बड़े किसान नेता शिव कुमार कक्का नर्मदापुरम से ही आते हैं। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन का असर ना हो इसे उसकी काट के तौर पर देखा जा रहा है।

4- चार महिलाओं को जगह - केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल कुछ ही समय पहले संसद में लेकर आई थी। इसके जरिए चुनावी राजनीति में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा ने महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर महिला वोटरों को साधने की कोशिश की है। भाजपा ने शहडोल से हिमाद्री सिंह, भिंड से संध्या राय, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान और सागर से लता वानखेड़े को टिकट दिया है।


5- मोदी के चेहरे पर चुनाव- मध्य प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने ऐसे चेहरे को मौका दिया है, जो विधानसभा चुनाव में हार गए। उन्हें फिर से मैदान में उतार दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से लेकर सांसद गणेशसिंह का नाम है। भोपाल उत्तर के उम्मीदवार आलोक शर्मा को भी टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा चुनाव हारे भरत सिंह कुशवाह को ग्वालियर और राहुल लोधी को दमोह से मौका मिला है। कहा जा रहा है कि मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जा रहा है। इसलिए हारे चेहरों को भी टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed