फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP Central Election Committee meeting today, first list of Lok Sabha candidates may be released

MP News: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची हो सकती है जारी

Thu, 29 Feb 2024 10:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Feb 2024 10:59 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार शाम को दिल्ली में होगी। इसमें लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। जिसके बाद भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
MP News: BJP Central Election Committee meeting today, first list of Lok Sabha candidates may be released
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर सीईसी की बैठक में फैसला हो सकता है। जिसमें से 10 से 12 प्रत्याशियों के नाम की भाजपा जल्द घोषणा कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे। बैठक में भाजपा जातिगत समीकरण के साथ चेहरे तय करने वाली सीटों पर नाम तय कर घोषित कर सकती है। इसमें छिंदवाड़ा, मंडला, धार, खंडवा समेत अन्य सीटे हैं। वहीं, सुरक्षित सीटों पर पार्टी बाद में प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन


नए चेहरों को मौका 
भाजपा इस बार नए चेहरों को मौका दे सकती है। वहीं, तीन से ज्यादा बार के सांसदों से दूरी बनाएगी। इस बार भाजपा चुनाव को अपने पक्ष में मान कर चल रही है। ऐसे में नए और युवा चेहरों को मौका देकर पीढ़ी परिवर्तन का संदेश देना चाहती है। वहीं, वरिष्ठ सांसदों को कोई दूसरी जिम्मेदारी दे सकती है। भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। इसमें से दो सीट पर सांसद विधानसभा का चुनाव हार गए थे। वहीं, पांच सीट मुरैना, दमोह, होशंगाबाद, सीधी, जबलपुर सीट से सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हो गई थी। इन सातों सीटों पर पार्टी नए प्रत्याशी को मौका दे सकती है। इसके अलावा पार्टी आधे से ज्यादा सीटों पर मौजदों सांसदों के टिकट काटेंगी। 
विज्ञापन


इनके नाम की चर्चा
भोपाल- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा। 
इंदौर- शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती।
जबलपुर- विनोद गोटिया, आशीष दुबे, प्रशांत सिंह। 
ग्वालियर-ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, जयभान पवैया। 
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव। 
मुरैना- नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाह, रणवीर सिंह रावत। 
भिंड- लाल सिंह आर्य, रणवीर जाटव, इमरती देवी।
दमोह- प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, प्रीतम लोधी, ऋषि लोधी। 
सतना- डॉ. नदिता पाठक, सपना वर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी, गणेश सिंह। 
सीधी- शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह, केके तिवारी।
छिंदवाड़ा- नत्थन शाह कवरेती, उत्तर ठाकुर, बंटी साहू। 
होशंगाबाद- दर्शन सिंह, भारत सिंह। 
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान, रामपाल सिंह, श्याम सुंदर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed