फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP canceled tickets of 6 MPs including Pragya Singh, KP Yadav in MP, know the reason

MP News: भाजपा ने प्रज्ञा सिंह, केपी यादव समेत छह सांसदों के टिकट काटे, जाने क्या है वजह

Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 11:47 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, गुना-शिवपुरी सांसद केपी सादव समेत 6 सांसदों के टिकट काटे हैं। इन सांसादों को दोबारा मौका नहीं देने की जाने वजह क्या हैं? 

विज्ञापन
MP News: BJP canceled tickets of 6 MPs including Pragya Singh, KP Yadav in MP, know the reason
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से राजबहादुर सिंह का टिकट काट कर लता वानखेड़े, रतलाम से जीएस डामोर की जगह अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा में रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ग्वालियर से विवेक शेजवलकर की जगह प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


भोपाल- महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाली सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह पार्टी ने दूरी बना ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा के बयान पर कहा था कि गांधी जी पर बोलने वालों को मैं कभी माफ नहीं करूंगा। इसके बाद से ही साध्वी प्रज्ञा पार्टी के अंदर हासिए पर चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुना-शिवपुरी- सांसद केपी यादव के काम से कई बार पार्टी असहज हो जा रही थी। वहां, उनकी सिंधिया समर्थकों से नहीं बन रही थी। खुलकर यह विवाद कई बार सामने आ जा रहा था। हाल ही में जिस पासपोर्ट केंद्र का गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन करने वाले थे, उसका बिना किसी कार्यक्रम के केपी यादव ने जाकर उद्घाटन कर दिया था। इसके बाद सिंधिया खेमे की नाराजगी और बढ़ गई थी। पार्टी ने उनसे भी दूरी बना ली।

विदिशा- सांसद रमाकांत भार्गव पूर्व सीएम शिवराज के करीबी माने जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि उनको पार्टी केंद्र में लेकर जाएगी। विदिशा से शिवराज को टिकट देने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। शिवराज विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं।

ग्वालियर- भाजपा ने सांसद विवेक शेजवलकर का टिकट काट दिया है। उनको टिकट काटने का कारण उनकी बढ़ती उम्र को भी बताया जा रहा है। पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।


सागर- सागर से सांसद राजबहादुर सिंह को पार्टी ने इस बार मौका नहीं दिया है। राजबहादुर सिंह को लेकर स्थानीय नेताओं का फीडबैक ठीक नहीं था। यहां से पार्टी ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है।

रतलाम- भाजपा ने जीएस डामोर का टिकट काट दिया है। इस सीट पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी है और अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार डामोर की जीत को लेकर पार्टी को संशय था। यहां से भाजपा ने प्रदेश सरकार में वन मंत्री नागर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed