फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big meeting today regarding BJP's organization festival, names of district presidents will be announc

MP News: भाजपा की संगठन पर्व को लेकर बड़ी बैठक आज, जिला अध्यक्षों के नामों की होगी घोषणा

Thu, 02 Jan 2025 11:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jan 2025 11:13 AM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा की गुरुवार को दो दिवसीय बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जिला अध्यक्षों के नाम पर मोहर लगेगी। जहां नाम पर सहमति नहीं बनेगी उस जिले का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Big meeting today regarding BJP's organization festival, names of district presidents will be announc
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर गुरुवार को दो दिवसीय बड़ी बैठक बुलाई है। गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली बैठक में जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्षों के नाम पर की घोषणा की जाएगी। पार्टी ने जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी कर पैनल तैयार किया है। तीन से पांच नामों का पैनल प्रदेश चुनाव अधिकारी को सौंपा गया है। इन नामों पर केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  और प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर मंथन कर नाम फाइनल करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि पांच जनवरी तक इन नामों का एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जहां की सहमति नहीं, वहां का पैनल दिल्ली भेजेंगे 
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय में नाम फैनल करने में यदि किसी जिले में अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनती है तो ऐसे जिलों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व के पास दिल्ली भेजा जाएगा। ऐसे जिलों में अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सांसद-विधायक और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर एक नाम केंद्रीय नेतृत्व से तय कराएंगे। बुधवार सुबह से प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों का जमावड़ा लगा रहा। यहां पर नेता अपनी लॉबिंग के लिए घूमते रहे। बता दें, एक दर्जन से अधिक जिलों में नाम पर सहमति नहीं बना पाई है। वहीं, कई जिलो में अभी भी नेता अपने नाम की लॉबिंग में लगें हुए हैं। वहीं, कुछ जगह जिला अध्यक्ष अपना पद बचाने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


15 जनवरी तक मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष 
भाजपा संगठन चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। यानी भाजपा को इस तारीख तक प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed