{"_id":"63a6a57876aa704099727a92","slug":"mp-news-big-blow-to-congress-in-sagar-former-mla-from-deori-brij-bihari-patria-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका, देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका, देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल
Sat, 24 Dec 2022 01:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:03 PM IST
सार
सागर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यत दिलाई।
विज्ञापन
सीएम ने देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया को बीजेपी की सदस्यता दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को एक साल बचा है। ऐसे में कांग्रेस में नेताओं की एक्जिट शुरू हो गई है। सागर जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देवरी से विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा में आमद दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बृज बिहारी पटेरिया ने 1998 में कांग्रेस के टिकट देवरी विधानसभा का चुनाव जीता था। सागर जिले में कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ महीने पहले ही पूर्व मंत्री अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस छोड़ी थी।
विज्ञापन
हाल ही में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए झूठे प्रकरण बनाने और केस दर्ज करने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक आधार पर उत्पीड़न कर रही हैं। झूठे प्रकरणों में एफआईआर हो रही है। कांग्रेस नेताओं को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश के साथ ही सागर जिले के सुरखी, खुरई, रहली, दतिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दबाव की राजनीति के तहत सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
