फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big announcement of Kamal Nath, will give cylinder for 500 rupees if Congress government is formed

MP News: कमलनाथ की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनने पर देंगे 500 रुपए में सिलेंडर

Sun, 19 Mar 2023 06:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि शिवराज सिंह कह रहे है कि मैं कमलनाथ की राजनीति को गाड़ना चाहता हूं। कमलनाथ की राजनीति का अंत चाहता।  मैं इन सब बातों में नहीं पड़ता, लेकिन शिवराज जी मैं भी गाड़ना चाहता हूं, मैं महंगाई को मारना चाहता हूं।

विज्ञापन
MP News: Big announcement of Kamal Nath, will give cylinder for 500 rupees if Congress government is formed
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को नरसिंहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। महिलाओं को 1500 रुपए देंगे। कमलनाथ ने कहा कि मैं तो आप का पड़ोसी हूं। आज एक नेता के नाते नहीं एक पड़ोसी के नाते आप सबके बीच आया हूं। शिवराज सिंह जी कहते हैं कि कमलनाथ अपने 15 महीने का हिसाब दे शिवराज जी आप अपने 18 वर्ष का हिसाब दे दीजिए मैं अपने 15 महीने का हिसाब दे देता हूं। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज जी आजकल आश्वासन और घोषणाओं के नशे में है। हमारे माताओं बहनों को एक हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं महंगाई कितनी बढ़ गई है? मैं घोषणा करता हूं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। महिलाओं को 1500 रुपए देंगे।
विज्ञापन

  
मैं महंगाई को मारना चाहता हूं
पूर्व सीएम ने कहा कि शिवराज सिंह कह रहे है कि मैं कमलनाथ की राजनीति को गाड़ना चाहता हूं। कमलनाथ की राजनीति का अंत चाहता।  मैं इन सब बातों में नहीं पड़ता, लेकिन शिवराज जी मैं भी गाड़ना चाहता हूं, मैं महंगाई को मारना चाहता हूं। बेरोजगारी को गाड़ना चाहता हूं। मैं किसानों के खिलाफ होने वाले अन्याय को गाड़ना चाहता हूं। आपको शायद इसमें खुशी मिलती है कि आप कमलनाथ की राजनीति का अंत करना चाहते हैं , इस बार हम सब मिलकर आप की राजनीति का अंत कर देंगे यह प्रदेश की और नरसिंहपुर की जनता बहुत समझदार है।  उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा सौदे की कुर्सी पर बैठने से इंकार किया है। हम जनता के सहयोग से सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

 
संविधान का रक्षक बनना है
नाथ ने कहा कि इस चुनाव में यह सारे मुद्दे तो रहेंगे ही विकास के मुद्दे रहेंगे तमाम मुद्दे रहेंगे पर सबसे बड़ा मुद्दा हमारी संस्कृति का है, हम कैसे अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे भारत एक ऐसा देश है, जहां इतने सारे धर्म है जातियां हैं त्यौहार हैं, रीति रिवाज है देवता है, ऐसा कोई देश विश्व में नहीं है, जिसने अन्य धर्मों को भी जन्म दिया है यह हमारा भारत है और यदि आज अपना देश एक झंडे के नीचे खड़ा है तो उसका कारण है हमारी संस्कृति जो दिल जोड़ने की, संबंध जोड़ने की संस्कृति है।  कैसा प्रदेश हम आने वाली पीढ़ियों को सौंपना चाहते हैं? आपको संविधान और संस्कृति का रक्षक बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed