फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big announcement by CM Dr. Yadav, those who donate organs and bodies will get state honours.

MP News: सीएम डॉ. यादव का बड़ा एलान, अंगदान, देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

Mon, 10 Feb 2025 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Feb 2025 03:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अंगदान और देहदान करने वालों के लिए बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान मिलेगा। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Big announcement by CM Dr. Yadav, those who donate organs and bodies will get state honours.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में अंगदान, देहदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा। इसके साथ ही अंगदान या देहदान की पूर्व सूचना देने वालों को 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सरकार सम्मानित करेगी। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युग में अंग प्रत्यारोपण, अंग दान, देह दान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। एक देह दान से लगभग 9 डॉक्टर्स को चिकित्सा संबंधी कई बारीकियों को व्यावहारिक रूप से सीखने में सहायता मिलती है। चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेजों के साथ आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में भी पार्थिक देह की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राज्य शासन द्वारा देह दान के लिए परिवारों में जागरूकता लाने और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। देह दान की पूर्व सूचना देने वालों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसी देह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए गृह विभाग से समन्वय कर उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। अंग दान की पूर्व सूचना देने वाले व्यक्तियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे जिन व्यक्तियों के पास अनुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंग दान और अंग प्रत्यारोपण की स्थिति बने इस उद्देश्य से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना होगी  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस उद्देश्य से ही लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का एकीकरण किया गया। प्रदेश के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के समान ही राज्य शासन द्वारा भी आयुर्विज्ञान संस्थान विकसित किया जाएगा।  

एम्स की टीम को बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स में प्रदेश में पहले हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से दिनेश मालवीय हृदय रोग से पीड़ित थे। उपचार से मिली राहत से मालवीय प्रसन्न हैं। अंगदान किस प्रकार लोगों को जीवन देने का माध्यम बनता है, यह ट्रांसप्लांट इस तथ्य को स्पष्टत: दर्शाता है। 


नर्मदापुरम के दिनेश जल्द होंगे डिस्चार्ज
मुख्यमंत्री ने बताया कि नर्मदापुरम निवासी दिनेश मालवीय 22 जनवरी को एम्स भोपाल में भर्ती हुए और 23 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। अब वे पूर्णत: स्वस्थ है, संभवत: मंगलवार तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एम्स के डॉक्टरों व संपूर्ण टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए टीम द्वारा किया गया कार्य प्रदेश को गौरवांवित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed