फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh cleaned the Collectorate premises, gave instructions to ke

MP News: भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में की सफाई,परिसर को स्वच्छ रखने दिए निर्देश

Tue, 16 Jan 2024 11:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 Jan 2024 11:18 AM IST
सार


भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छा अभियान चलाया गया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह समेत सभी अधिकारियों ने साफ-सफाई की। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh cleaned the Collectorate premises, gave instructions to ke
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। मंदिरों में स्वच्छता अभियान समेत कई गतिविधियां आयोजित होगी। इसी कड़ी में मंगलवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस दौरान एडीएम हरेन्द्र नारायण,डिप्टी डीईओ रविशंकर राय सहित कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बता दें इससे एक दिन पहले कलेक्टर ने  22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के स्थापना के संबंध में भोपाल जिले के प्रमुख मंदिरों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक लेकर 16 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने, मंदिरों पर रोशनी दीप-प्रज्ज्वलन करने, रामायण पाठ, भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं प्रभात फेरी निकालने संबंधी विषयों पर की चर्चा।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed