{"_id":"69eece77bdebc3a18402de79","slug":"mp-news-bhopal-and-indore-metro-passengers-will-get-special-discount-new-automatic-fare-collection-system-wi-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों को मिलेगी विशेष छूट,आज से लागू होगा नया ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों को मिलेगी विशेष छूट,आज से लागू होगा नया ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम
Mon, 27 Apr 2026 08:18 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:18 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार से सफर और आसान होने जा रहा है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लमिटिड ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू कर रही है, जिसके तहत टिकट बुकिंग और मोबाइल वॉलेट रिचार्ज पर यात्रियों को आकर्षक छूट मिलेगी।
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) सोमवार से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFC) लागू करने जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों को टिकट और मोबाइल वॉलेट रिचार्ज पर विशेष छूट भी दी जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को आसान और डिजिटल भुगतान की सुविधा देना है, साथ ही मेट्रो यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।
ये भी पढ़ें- MP Politics: मोहन सरकार की नियुक्तियों में ‘सियासी संतुलन’ का फॉर्मूला,सिंधिया-तोमर-संघ और संगठन सभी को साधा
मोबाइल ऐप से रिचार्ज पर अतिरिक्त फायदा
नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अलग-अलग तरह की छूट मिलेगी। जो यात्री एक ही दिन आने-जाने का टिकट लेंगे, उन्हें कुल किराए पर 5% की छूट मिलेगी। समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10% तक की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 8 से 40 यात्रियों के समूह पर लागू होगी। MPMRCL के “एमपी मेट्रो” मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुकिंग और वॉलेट रिचार्ज किया जा सकेगा। इस ऐप से भुगतान करने पर भी अलग-अलग स्लैब के अनुसार छूट मिलेगी। 200 से 499 पर 8% छूट, 500 से 999 पर 10% छूट, 1000 से 1499 पर 12% छूट, 1500 से 2000 पर 15% छूट मिलेगी। इससे यात्रियों को डिजिटल भुगतान अपनाने में भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: नारी शक्ति वंदन पर आज विधानसभा का विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर सरकार लाएगी संकल्प
मेट्रो यात्रा होगी और आसान
यात्रियों के लिए टिकट लेने के दो विकल्प होंगे। पहला पेपर QR टिकट काउंटर या ग्राहक सेवा केंद्र से नकद या यूपीआई के जरिए और दूसरा मोबाइल क्यूआर से टिकट “MP Metro” ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर मिल सकेगा। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि यह नई व्यवस्था यात्रियों को समय की बचत के साथ-साथ सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी। इससे डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा और मेट्रो सेवा का उपयोग अधिक लोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा भारती और प्रहलाद पटेल, शौर्य यात्रा से सियासी संदेश की तैयारी