फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bharatiya Kisan Sangh again protested against land pooling in Ujjain, raised objection on permanent c

MP News: भारतीय किसान संघ ने फिर किया उज्जैन में लैंड पुलिंग का विरोध, स्थायी निर्माण पर जताई आपत्ति

Tue, 02 Sep 2025 09:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Sep 2025 09:45 PM IST
सार

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए जमीन की जरूरत पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार ने लैंड पुलिंग एक्ट लागू किया है। इस कानून का भारतीय किसान संघ ने विरोध किया है। किसान संघ का कहना है कि सरकार किसानों की जमीन छीनकर स्थाई निर्माण करना चाहती है, जो न किसानों को मंजूर है और न ही पर्यावरण के लिए ठीक है।

विज्ञापन
MP News: Bharatiya Kisan Sangh again protested against land pooling in Ujjain, raised objection on permanent c
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए जमीन की जरूरत को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए लैंड पुलिंग एक्ट का भारतीय किसान संघ ने विरोध किया है। भोपाल में किसान संघ के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश बैठक में नए कानून का विरोध किया गया।  बैठक शामिल होने पहुंचे अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सैकड़ों वर्षों से उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन हो रहा है, किसान अपनी सहभागिता देकर आयोजन में जमीन देता आया है। बदले में सरकार किसान को उसकी जमीन का किराया देती थी। लेकिन अब सरकार लैंड पुलिंग एक्ट के तहत किसान की जमीन छीनना चाहती है और उस पर स्थाई निर्माण करना चाहती है। इसके लिए प्रदेश और उज्जैन का किसान तैयार नहीं है। मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंहस्थ और लैंड पुलिंग के नाम पर किसान की जमीन छीनकर उनका विस्थापन करना चाहती है। यह प्रदेश के किसानों और किसान संघ को स्वीकार नहीं है। इस विषय को लेकर हमारी गांव गांव जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में तीन कलेक्टर समेत कई अधिकारियों का सरकारी बंगलों पर कब्जा, तत्काल खाली करने का नोटिस
विज्ञापन


किसानों के खेतों में स्थाई निर्माण क्यों?
महामंत्री मिश्र ने कहा कि सरकार और उसके अधिकारी किसान के खेतों में कांक्रीट डालने और स्थाई निर्माण करने पर क्यों अड़े हैं। किसान संघ का कहना है कि साधु संत तो पैरों में चप्पल तक नहीं पहनते हैं, गर्मी में सिंहस्थ होता है ऐसे में कांक्रीट खेतों में बिछाना कहां तक उपयुक्त हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह सही नहीं है अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए जो कि संत समाज, किसान व पर्यावरण हितैषी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्यौहार अग्रिम बढ़ाने की मांग: MP में 16 साल से 4000 मिल रहा, कर्मचारियों ने CM से की 10 हजार करने की अपील

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
किसान संघ से वार्ता में अधिकारियों ने कहा कि किसान की जमीन अधिग्रहित किए बिना सिंहस्थ कुंभ नहीं हो सकता है। इसके जबाब में किसान संघ ने कहा कि वर्तमान अधिकारी कुंभ आयोजन में समर्थ नहीं हैं तो पूर्व में कुंभ मेला आयोजन को करने वाले अधिकारीयों की सलाह लेकर सरकार को उनको जिम्मेदारी देनी चाहिए। प्रयागराज कुंभ की व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए। किसान संघ भी सरकार को कुंभ आयोजन में सुझाव व सलाह दे सकता है यदि सरकार चाहे तो।

ये भी पढ़ें-  सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: 2675 करोड़ के 33 कार्यों को मंजूरी,CM बोले-दिसं 2027 तक पूरे हो निर्माण कार्य

यूरिया डीएपी की कमी से किसान परेशान
महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि प्रदेश में किसान यूरिया डीएपी के लिए परेशान है। सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को देखने की फुर्सत नहीं है। कालाबाजारी चरम पर है किसान के साथ लूट होना दुर्भाग्यजनक है। किसान संघ ही है जो किसान के विषयों पर आंदोलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed