फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Balayogi Umeshnath, who drives a luxury car worth Rs 27 lakh, does not have any land, survives on don

MP News: 27 लाख की लग्जरी कार से चलने वाले बालयोगी उमेशनाथ के पास कोई जमीन नहीं, दान-दक्षिणा से चलती है जीविका

Thu, 15 Feb 2024 07:21 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:21 PM IST
सार

बाबा उदयनाथ जी के पास कुल संपत्ति ही 47.39 लाख रुपये की है। सबसे रईस अशोक सिंह है। उनकी कुल संपत्ति- 42 करोड़, पत्नी के पास 4.81 करोड़ और परिवार के पास 5.9 करोड़ रुपये। माया नारोलिया की कुल संपत्ति 2.53 करोड़ रुपये, पति के पास 56 लाख रुपये। बंशीलाल गुर्जर के पास- 33 करोड़, पत्नी के पास 4.30 करोड़ रुपये। एल मुरुगन के पास 1.71 करोड़ रुपये, पत्नी के पास 2.50 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
MP News: Balayogi Umeshnath, who drives a luxury car worth Rs 27 lakh, does not have any land, survives on don
भाजपा और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के चारों राज्यसभा प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपना नामांकन भर दिया। विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन के साथ जमा किए शपथ पत्र में वाल्मीकि धाम के पीठाधीश बाल योगी उमेशनाथ ने अपनी चल-अंचल संपत्ति के साथ ही जरूरी जानकारी दी है। बाल योगी के पास 27 लाख की लग्जरी इनोवा क्रिस्टा और दो लाख एम्बेसेडर कार भी है। पीठाधीश के पास कोई जमीन नहीं है। उनकी आजीविका दान-दक्षिणा से चलती है। 60 वर्षीय उमेशनाथ के पास 1.81 लाख रुपए नगद और बैंक में 16.58 लाख रुपये जमा हैं। वे साक्षर हैं। उनके पास कुल  47.39 लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


डॉ. एल मुरुगन के ऊपर 23 प्रकरण दर्ज, तीन कोर्ट में 
भाजपा के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. एल मुरुगन पर 23 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से तीन मामले कोर्ट में हैं। उनके पास 45 हजार रुपये नगद और बैंक में 22.50 लाख रुपये जमा हैं। उनकी पत्नी के पास 70 हजार रुपये नगद और बैंक में 6 लाख रुपये और बेटे एमके धरनीश के पास 5,000 नगद और बैंक में 1,000 रुपये जमा हैं। डॉ. एल मुरुगन के खुद के पास स्विफ्ट (5 लाख), पत्नी के पास होंडा एक्टिवा (40 हजार) है। वहीं, उनके पास जेवर 11 लाख रुपये कीमत का 240 ग्राम सोन और पत्नी के पास 33 लाख रुपये कीमत का 720 ग्राम सोना है। डॉ. एल मुरुगन के खुद के पास कुल संपत्ति 1.02 करोड़ रुपये की है। वहीं, पत्नी के पास 86.64 लाख रुपये की संपत्ति है। इसमें बीमा पॉलिसी शामिल है। डॉ. मुरुगन की अचल संपत्ति खुद के पास 69.50 लाख रुपये और पत्नी के पास 1.65 करोड़ रुपये क है। उनके ऊपर 20 लाख रुपये का लोन है। उन्होंने कानून में डॉक्टरेट की डिग्री ली है।
विज्ञापन


बंशीलाल गुर्जर के पास नहीं है खुद की कार 
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी 62 वर्षीय बंशीलाल गुर्जर ने एमए राजनीति विषय में किया है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उनके पास 1.01 लाख रुपये नगद और बैंक में 6.78 लाख रुपये हैं। उनकी पत्नी रमादेवी के पास 8.60 लाख नगद और बैंक में 1.22 लाख रुपये हैं। बंशीलाल गुर्जर के पास कोई वाहन नहीं है। पत्नी के नाम पर 4 लाख रुपये कीमत का मैसी ट्रैक्टर है। बंशीलाल गुर्जर के पास 6 लाख का सोना है। पत्नी के पास 466 ग्राम सोने के जेवरात (28 लाख), 500 ग्राम चांदी के जेवर (1.75 लाख) हैं। गुर्जर के पास कुल चल संपत्ति 1.28 करोड़ रुपये है, जबति 1.15 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। पत्नी के पास 43.55 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति की बात करें तो बंशीलाल गुर्जर के पास 31.77 करोड़ और पत्नी के पास 3.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माया नारोलिया पर 6.74 लाख रुपये का कर्ज 
भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी 63 वर्षीय माया नारोलिया हायर सेकंडरी तक पढ़ी हैं। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उनके पास नगद 40 हजार रुपये और पति के पास 25 हजार रुपये है। बैंक में खुद के पास 2.60 लाख रुपये, पति के पास -1.24 लाख रुपये हैं। माया नारोलिया के पास 11 लाख की क्रेटा गाड़ी है। वहीं, जेवर में खुद के पास 16 तोला सोना (आठ लाख), 2.5 किलो चांदी (1.85 लाख) है। पति के पास 1.5 तोला सोना (85,000) है। माया की कुल चल संपत्ति  26.91 लाख है, जबकि पति के पास 3.12 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं, अचल संपत्ति खुद के पास 2.26 करोड़ रुपये, पति के पास 53 लाख रुपये है। उनके ऊपर  6.74 लाख रुपये का कर्ज भी है। 


अशोक सिंह के पास 42 करोड़ की संपत्ति, लेकिन कोई वाहन नहीं 
कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी 60 वर्षीय अशोक सिंह बीकॉम पास हैं। उन पर कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उनके पास 2.50 लाख रुपये नगद और पत्नी के पास 12.44 लाख रुपय़े है। हिंदू अविभक्त परिवार यानी परिवार के ज्वाइंट खाते में 10.63 लाख रुपये हैं। उनके खुद के खाते में 20 लाख रुपये और पत्नी के खाते में 8.10 लाख रुपये जमा हैं। उनके पास 5.5 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 1.40 करोड़ रुपए के शेयर हैं। उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये और पत्नी की 2.20 करोड़ रुपये है। परिवार के पास 85 लाख रुपये हैं। उनके पास 16.87 करोड़ रुपये की अंचल संपत्ति है, वहीं पत्नी के पास 2.61 करोड़ रुपये और परिवार के पास 5.04 करोड़ रुपये की अंचल संपत्ति है। अशोक सिंह पर 16.54 करोड़ रुपए का कर्ज है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed